फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reson behiend shahrukh injurey

कुछ यूं लगी शाहरुख के कंधे पर चोट

Wed, 29 Jan 2014 01:09 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
reson behiend shahrukh injurey

शाहरुख खान को हैपी न्यू ईयर फिल्म के सेट पर चोट कैसे लगी, इसकी पूरी कहानी पढ़िए।

विज्ञापन


शाहरुख खान को पिछले हफ्ते फ़िल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के एक सीन के शूट के दौरान चौट लग गई। यह सीन एक होटल में शूट किया जा रहा था जिसमें शाहरुख को दरवाजा खोलना था।

इस सीन के कितने की रीटेक हो चुके थे लेकिन कुछ समय के बाद वह दरवाजा शाहरुख के ऊपर गिर गया। शाहरुख के एक करीबी सूत्र का कहना हैं कि शाहरुख ने इस सीन के दौरान दरवाजे को कितनी ही बार खोला।
विज्ञापन


कहा जा रहा हैं कि दरवाजे का कब्ज़ा कमजोर था और यह अचानक से निकल कर शाहरुख के ऊपर गिर गया। जिसके बाद जब यह शाहरुख पर गिरा तो वह जमीन पर गिर गये और कम से कम पांच मिनट था फर्श पर ही लेटे रहे और इसे बाद उन्होंने बर्फ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें नैनावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ लाकर उनके एमआरआई, सिटी स्कैन, और कुछ और जाँच परीक्षण कराए गये। और इसके बाद उन्हें फिजियोथेरेपी के लिए ले जाया गया।

इस बारे में डॉक्टर देसाई का कहना है, "हमने जाँच परीक्षण को देखा था। जिसमें एमआरआई में उनके दाईने कंधे पर बड़ी खरोंच का पता चला है। यह वही कंधा हैं जिसका पिछले साल ऑपरेशन किया गया था। लेकिन भाग्य से उनके कंधे पर कोई ऐसी बड़ी हानि नहीं हुई है।

शाहरुख को फ़िल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद अब दो हफ़्तों के लिए शाहरुख को सिर्फ घर पर आराम करना हैं और शूटिंग को भी दो हफ़्तों के लिए रोक दिया गया है। वहीं जहाँ पहले शाहरुख के कंधे में चोट बताई जा रही थी अब वहीं कहा जा रहा हैं कि उनके कंधे में इतनी दिक्कत नहीं हैं जितनी कि उनके घुटने में हैं जिसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित है।

लेकिन जैसे ही शाहरुख ने अपने फिजियोथेरेपी इलाज की शुरुआत की, तो डॉक्टर्स को उनके घुटने के बारे में भी चिंता होने लगी। जो गिरने की वजहसे बहुत बुरी तरह से चोटिल हो चुका था। डॉक्टर देसाई कहते है, "मैं उनके घुटने के बारे में चिंतित हूँ, क्योंकि उनके घुटने की हड्डी में गहरी चोट लगी हैं जिस से हड्डी के उत्तक प्रभावित हो सकते है। अब मैं उनके बारे में दोबारा से जानकारी हांसिल करने के लिए अगले हफ्ते देखूंगा।


यह पूछने पर कि क्या शाहरुख को इस मामले में और दूसरी सर्जरी की भी जरूरत पड़ेगी? डॉक्टर ने कहा कि नहीं उनके कंधे के लिए अभी यह पक्का नहीं है। लेकिन हां जहाँ तक उनके कंधे का सवाल है इसका फैंसला मैं अगले हफ्ते उनके परीक्षण के बाद ही कर पाउँगा।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed