{"_id":"591e71cb4f1c1b864bf2450c","slug":"renuka-shahane-posts-an-emotional-message-on-death-of-her-on-screen-mother-reema-lagoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीमा लागू की ऑनस्क्रीन 'बेटी' ने लिखा मैसेज, 'फिल्मों ने तुम्हारे साथ इंसाफ नहीं किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रीमा लागू की ऑनस्क्रीन 'बेटी' ने लिखा मैसेज, 'फिल्मों ने तुम्हारे साथ इंसाफ नहीं किया'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 19 May 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
रीमा लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन मां रही रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी आखिरी सासें लीं। उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने उनके लिए एक मैसेज लिखा है।
उन्होंने लिखा, 'रीमा ताई, मैं आपसे फिल्मों में मिलने से पहले आपके घर पर मिली थी। आप इतनी सुंदर थीं कि मेरी नजरें नहीं हटती थीं। 'सविता दामोदर परापंजे' और 'घर तिगवांचा हवा' में आपने शानदार अभिनय किया था। आप स्टेज पर एक दमदार अदाकारा थीं।' रीमा लागू के साथ अपने दिन याद करते हुए रेणुका ने लिखा कि वह उनकी बहुत बड़ फैन थीं।
उन्होंने आगे लिखा, ''हम आपके हैं कौन' में मैं आपकी बेटी बनी थी। मैं आपसे मजाक करती कि मैं आपकी बेटी बनने के लायक नहीं हूं। आप इतनी सुंदर हैं और मैं। हम टिफिन बॉक्स से लेकर मेकअप रुम सभी कुछ शेयर करते थे। जब कोई एक्टर ज्यादा फ्रेंडली होने लगता तो आप मेरी मदद करती।' रेणुका ने लिखा कि हिंदी फिल्मों ने उनके टैलेंट के साथ इंसाफ नहीं किया। उन्होंने इस मैसेज के साथ रीमा लागू की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर कीं जो उन्होंने शूटिंग के दौरान खींचीं थीं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन