फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Remo Desouza reached Kumbh Mela hiding his face took blessings from Peethadhishwar Kailashanand Giri Maharaj

Remo Desouza: चेहरा छिपा महाकुंभ में पहुंचे रेमो डिसूजा, पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

Sun, 26 Jan 2025 09:40 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jan 2025 09:40 AM IST
सार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पहुंचे। उन्होंने अपना संगम और कुंभ मेले की झलक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। रेमो इस मेले में चेहरा छिपाकर पहुंचे।

विज्ञापन
Remo Desouza reached Kumbh Mela hiding his face took blessings from Peethadhishwar Kailashanand Giri Maharaj
रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza

विस्तार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने यहां पहुंचकर न सिर्फ संगम में डुबकी लगाई बल्कि महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज जी से आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

Remo Desouza reached Kumbh Mela hiding his face took blessings from Peethadhishwar Kailashanand Giri Maharaj
रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza
भेष बदलकर पहुंचे रेमो
रेमो डिसूजा कुंभ प्रयागराज में भेष बदलकर पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी शेयर की है। रेमो काले कपड़े पहनकर काली शॉल लपेटे प्रयागराज महाकुंभ में दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली शॉल लपेटे नजर आए रेमो
रेमो डिसूजा लोगों से बचने के लिए ऐसे भेष में पहुंचे जहां केवल उनकी आंखे ही नजर आ रही हैं। रेमो के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस ने बहुत पसंद किया है। रेमो ने ये ट्रिक लोगों से बचने और अकेले भीड़ में घूमने के लिए चुनी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


विज्ञापन

Remo Desouza reached Kumbh Mela hiding his face took blessings from Peethadhishwar Kailashanand Giri Maharaj
रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza
पीठाधीश्वर गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद
रेमो डिसूजा ने प्रयागराज की यात्रा का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कभी नाव तो कभी कुंभ की भीड़ तो कभी आम श्रद्धालु की तरह चलते नजर आ रहे हैं। वे अपनी पत्नी के साथ कुंभ पहुंचे। उन्होंने सभी पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पीठाधीश्वर ने दी शॉल
रेमो डिसूजा पत्नी के साथ महाकुंभ पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने महाराज के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद भी लिया। महाराज ने उन्हें रूद्राक्ष की माला और शॉल देकर आशीर्वाद दिया।
 

Sabyasachi 25th Anniversary: सब्यसाची के 25 साल पूरे, दीपिका-आलिया से लेकर तमाम अभिनेत्रियों का दिखा ग्लैम लुक

फैंस ने किए ऐसे कमेंट
रेमो की तस्वीरें देख फैंस भी खुश हो गए। फैंस ने लिखा, 'आपकी यह साइड देखकर मुझे बहुत खुशी हुई रेमो सर।' वहीं एक फैन ने लिखा है, 'वाह सर, आप चोरी चोरी, चुपके-चुपके आए और किसी को पता भी नहीं चला।' एक और कमेंट है, 'क्या बात है, बॉलीवुड का कोई भी अभी तक यहां नही आया आप ने आश्चर्य कर दिया सर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed