फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Remembering Director Writer Shomu Mukherjee on his death anniversary Kajol Tanuja

Shomu Mukherjee: बिना तलाक लिए पत्नी तनुजा से अलग रहने लगे थे शोमू, अजय देवगन और काजोल की शादी के भी थे खिलाफ

Sun, 10 Apr 2022 02:37 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 10 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर शूमो मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। शोमू मुखर्जी का जन्म 19 जून 1943 को जमशेदपुर में हुआ था। वहीं, 10 अप्रैल 2008 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
Remembering Director Writer Shomu Mukherjee on his death anniversary Kajol Tanuja
शोमू मुखर्जी अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर शूमो मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। शोमू मुखर्जी ने कई हिट फिल्में दी थी। इसमें 'पत्थर के इंसान', 'संगदिल सनम' और 'नन्हा शिकारी' जैसी फिल्में शामिल हैं। शोमू मुखर्जी का जन्म 19 जून 1943 को जमशेदपुर में हुआ था। वहीं, 10 अप्रैल 2008 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। आज शोमू मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

सोमू मुखर्जी अपने बेजोड़ काम के कारण इंटस्ट्री में लोकप्रिय थे। उन्होंने मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में काम किया था। उन्होंने अपने निर्देशन और लेखन के बल पर इंडस्ट्री में बहुत सम्मान पाया। शोमू मुखर्जी के पिता शशधर मुखर्जी हिंदी सिनेमा में एक फिल्म निर्माता थे। वहीं, मां सति रानी देवी अनूप कुमार, अशोक कुमार और किशोर कुमार की इकलौती बहन थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Remembering Director Writer Shomu Mukherjee on his death anniversary Kajol Tanuja
शोमू मुखर्जी और तनुजा की शादी, काजोल और तनीषा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी से रहते थे अलग
शोमू मुखर्जी और तनुजा की मुलाकाता साल 1972 में 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर हुई थी। एक साल के अफेयर के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद ही शोमू और तनुजा एक दूसरे से अलग हो गए, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया।

विज्ञापन

काजोल की शादी के थे खिलाफ
शोमू मुखर्जी अपनी बड़ी बेटी काजोल के बेहद करीब थे और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी 24 साल की उम्र में ही शादी करे। वह काजोल की अजय देवगन के साथ हो रहे शादी के खिलाफ थे। उनको शादी से कोई परेशानी नहीं थी, उनका मानना था कि शादी से पहले काजोल और काम करें। हालांकि तनुजा ने काजोल का साथ दिया और छोटे से समारोह में अजय और काजोल की शादी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed