{"_id":"25c73fab8be976ce14cde40bcf91bd64","slug":"reena-roy-will-back-on-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी रीना रॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी रीना रॉय
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्सी के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रीना रॉय को आप एक बार फिर बड़े परदे पर देख सकेंगे। लंबे समय से बॉलीवुड से गायब इस अभिनेत्री ने कमबैक का मन बना लिया है।
विज्ञापन
रीना ने बांग्ला फिल्मकार अग्निदेव चटर्जी की एक इश्यू बेस्ड फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। सूत्रों की मानें, तो उनकी फिल्म महाराष्ट्र के एजुकेशन घोटाले पर आधारित है।
विज्ञापन
निर्देशक चटर्जी ने रीना रॉय को साइन करने से पहले स्क्रिप्ट पढऩे को दी थी, जो उन्हें बहुत पसंद आ गई। रीना ने बिना ज्यादा वक्त गंवाए इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
इससे पहले रीना रॉय को तेरह साल पहले जे.पी.दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' में देखा गया था। गौर करने की बात यह भी है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी विनोद खन्ना के साथ बनाई जाएगी।
विनोद खन्ना भी साल भर पहले सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' में दिखे थे। उन्होंने सलमान के पिता की भूमिका निभाई थी। हाल ही में वह 'रमैया वस्तावैया' फिल्म में भी नजर आए।
अग्निदेव चटर्जी की इस फिल्म में रीना और विनोद खन्ना के अलावा रितुपर्णा सेनगुप्ता और किरन मलिक भी दिखाई देंगे। बड़े पर्दे पर यह पुराने चावल क्या गुल खिलाएंगे यह तो समय ही बताएगा।