{"_id":"4c74ffe1f10ce56ac1f502ac8548f387","slug":"reason-divorce-between-sujan-and-hrithik-roshan-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौट आए ऋतिक, करेंगे कोई धमाका?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लौट आए ऋतिक, करेंगे कोई धमाका?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 21 Dec 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन अमेरिका से लौट आए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अमेरिका से ही पत्नी सुजैन के उनसे अलग होने का सनसनीखेज खुलासा किया था।
विज्ञापन
ऋतिक वे अपने मेडिकल चेकअप के लिए लॉस एंजिलिस गए हुए थे। इस बीच उनकी अनुपस्थिति में सुजैन ने अपने एक बड़े स्टोर का उद्घाटन भी कर दिया है।
सुजैन के इस आयोजन में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। दरअसल सुजैन ने जता दिया है कि वे अकेली कतई नहीं हैं और रितिक को उनके बारे में काफी सोच समझकर बयान देना चाहिए।
इधर रितिक मुंबई आ गए हैं, इसलिए उनसे उम्मीद की जा रही है कि सुजैन से अलगाव के मामले में वे जरूर अपना मुंह खोलेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि रितिक का क्या रुख रहता है।
विज्ञापन
हालांकि रितिक के करीबियों का कहना है कि वे बहुत कूल मिजाज के हैं। वे ऐसी कोई बात नहीं करेंगे, जिससे सुजैन आहत महसूस करें और सुजैन के रिएक्ट करने पर बेमतलब का हंगामा खड़ा हो जाए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस मामले में वे सबसे पहले अपने ससुर संजय खान से मुलाकात करेंगे। संजय खान भी रितिक से बात करने के लिए तैयार बैठे हैं।