फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Real Life Story based Vikrant Massey film 12th Fail doing great on box office know collection here

12th Fail: बॉक्स ऑफिस पर कायम है विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' का जलवा, ओटीटी रिलीज के बाद कमाई में आया उछाल

Mon, 05 Feb 2024 06:04 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 05 Feb 2024 06:04 PM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को ओटीटी पर जितने दर्शक मिल रहे हैं, उतनी ही भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स तक भी पहुंच रही है।

विज्ञापन
Real Life Story based Vikrant Massey film 12th Fail doing great on box office know collection here
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रांत मैसी ने जब विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को साइन किया था तब उन्हें भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सत्य घटना पर आधारित विक्रांत की इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। '12वीं फेल' को रिलीज हुए 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत की यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन


ओटीटी रिलीज के बाद कमाई में उछाल
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को ओटीटी पर जितने दर्शक मिल रहे हैं, उतनी ही भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स तक भी पहुंच रही है। 27 अक्तूबर 2023 को रिलीज हुई यह फिल्म अपने रिलीज के 100 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेहद कम बजट से बनी इस फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, ओटीटी रिलीज के बाद विक्रांत की इस फिल्म ने लगभग ढाई करोड़ रूपये कमाए हैं। 
विज्ञापन


गोवा में वेकेशन पर निकलीं रूपाली गांगुली, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रांत और मेधा रातों रात बने स्टार्स
फिल्म '12वीं फेल' से न सिर्फ विक्रांत के करियर को बूस्ट मिला है, बल्कि इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं मेधा शंकर भी रातों रात स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर मेधा की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रहा है। विक्रांत के लिए तो यह फिल्म किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म '12वीं फेल' को अपने करियर का रीस्टार्ट वाला क्षण करार दिया है।

Bollywood: इन अभिनेताओं की जिंदगी में दो बार हुई प्यार की एंट्री, बगैर तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

रियल लाइफ लव स्टोरी है '12वीं फेल'
विक्रांत मेसी '12वीं फेल' में आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार में दिखे हैं। इस फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग को दर्शकों के अलावा खुद आईपीएस मनोज शर्मा ने भी सराहा है। वहीं, मनोज की पत्नी श्रद्धा का किरदार अभिनेत्री मेधा शंकर निभाती दिखी हैं। इस फिल्म में मनोज और श्रद्धा की प्रेम कहानी के अलावा उनके संघर्ष के दिनों को भी बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही '12वीं फेल' को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed