{"_id":"48d224d6-6168-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ravi-kishan-will-see-4-hindi-films-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल 4 हिंदी फिल्मों में दिखेंगे रवि किशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल 4 हिंदी फिल्मों में दिखेंगे रवि किशन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्म स्टार और हिंदी फिल्मों में कभी-कभार दिखने वाले रवि किशन के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण है। इस साल उनकी बड़े बैनर की कम से कम चार हिंदी फिल्में रिलीज होंगी। रवि किशन ने कहा कि यह साल मेरे लिए अच्छा है। इस साल मेरी अलग-अलग तरह की फिल्में आ रही हैं। मुझे खुशी है कि मेरी 20-22 साल की मेहनत आखिर रंग लाई। मुझे वो फिल्में मिल ही गई जो हमेशा से चाहता था।
विज्ञापन
रवि जल्द ही सोशल थ्रिलर 'जि़ला गाजि़याबाद' में नजर आएंगे। यह फिल्म गूजरों के दो गुटों के बीच संघर्ष की कहानी है। इसमें विवेक ओबेराय, अरशद वारसी, संजय दत्त, मिनीषा लाम्बा और सुनील ग्रोवर हैं। आनंद कुमार निर्देशित यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में रवि किशन की भी खास भूमिका होगी।
विज्ञापन
रवि किशन की दूसरी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' होगी। इस फिल्म का निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। वह संस्कृत के शिक्षक और कट्टरपंथी पुजारी बने हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है।
विज्ञापन
रवि किशन आशीमा चिब्बर की 'मेरे डैड की मारुती' में कॉमेडी रोल में हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में साकिब सलीम, राम कपूर और प्रबल पंजाबी भी हैं। इसके अलावा रवि किशन, तिग्मांशु धूलिया की 'बुलेट राजा' में भी हैं जिसमें सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। रवि किशन इन सभी फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं।