फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon said Women are paid much higher than men in ott and tv industry as compared to Bollywood

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने ओटीटी को बताया फिल्म इंडस्ट्री से बेहतर, बोलीं- एक्ट्रेस को मिलती है ज्यादा फीस

Wed, 26 Apr 2023 07:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

रवीना टंडन ने कहा कि भले ही फिल्मों में महिलाएं पुरुषों से कम पैसे कमा रही हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को अभिनेताओं की तुलना में ज्यादा भुगतान किया जाता है।

विज्ञापन
Raveena Tandon said Women are paid much higher than men in ott and tv industry as compared to Bollywood
रवीना टंडन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को अभिनेताओं से कम आंका जाता है। यहां तक कि उन्हें अभिनेताओं के मुकाबले कम फीस दी जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम फीस देने को लेकर अब तक कई अभिनेत्रियां अपना पक्ष रख चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी ने कहा था कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को कम फीस मिलती है, लेकिन अभिनेत्री रवीना टंडन इस मामले पर अपनी अलग राय रखती हैं। अब रवीना ने महिलाओं की फीस के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को मिल रही ज्यादा फीस
दरअसल, महिलाओं की फीस पर बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि भले ही फिल्मों में महिलाएं पुरुषों से कम पैसे कमा रही हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों ने अपने कदम जमाए हैं और उन्हें अभिनेताओं की तुलना में ज्यादा भुगतान किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री को ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से सीख लेने की जरूरत है। वह महिलाओं पर आधारित कंटेंट तैयार कर रहे हैं और उन्हें ज्यादा फीस दे रहे हैं। महिलाएं ओटीटी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जहां उन्हें अच्छे पैसे मिलते हैं।

Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी में महिलाओं को मिला महत्व
रवीना ने इस कारण का भी खुलासा किया कि ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को ज्यादा फीस क्यों मिल रही है। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर में पुरुष की भूमिका ज्यादा है, लेकिन टीवी और ओटीटी में ऐसा नहीं है। यहां महिलाएं निर्माता भी हैं, जो अच्छा कंटेंट तैयार करती हैं और मुख्य कलाकार के तौर पर महिलाओं को कास्ट करती हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस को मौका मिलता है।

दुखदः नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

विज्ञापन

अभिनेत्री का वर्कफ्रंट
वहीं, अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'आरण्यक' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। आखिरी बार वह साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगी।

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' प्रीमियर में निक के लिए उमड़ा प्रियंका का प्यार, तारीफ में देसी गर्ल ने पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed