{"_id":"e6827f5ef8c55b4661011c43102e65fc","slug":"rati-agnihotri-s-son-to-make-his-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो आ गयी रति अग्निहोत्री के बेटे की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो आ गयी रति अग्निहोत्री के बेटे की फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रति अग्निहोत्री खुद तो फिल्मों से दूर हो गयी हैं। लेकिन उनका बेटा तनुज वीरवानी एक हीरो के रूप में अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
तनुज की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म 'लव यू सोणियो' 26 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
तनुज रति अग्निहोत्री के इकलौते बेटे हैं। तनुज के पिता अनिल वीरवानी बिल्डर हैं। तनुज ने अपने पिता का बिजनेस करने के बजाय अपनी मां के शो बिजनेस को अपना कैरियर बनाया।
विज्ञापन
इस बारे में तनुज कहते हैं कि कौन धूप में पीला हैट पहने खड़ा होकर बिल्डिंग को ऊपर उठता देखता रहे। मुझसे ये नहीं हो सकता था। मैंने डैडी से कह भी दिया।
तनुज की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में तनुज के अपोजिट नेहा हिंजे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। नेहा पूर्व मिस इंटरनेशनल रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी पार्सीटिपेट किया था।
विज्ञापन
इस फिल्म को ज्वॉय रंजन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म एक कैथोलिक लड़के और पंजाबी लड़की के बीच रोमांस की कहानी है। फिल्म का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला है।