फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Talk About Film Thamma After Box Office Success

रश्मिका मंदाना फिल्म रिलीज के बाद जरूर करती हैं ये खास काम, ‘थामा’ के किरदार को निभाना क्यों रहा मुश्किल?

Fri, 31 Oct 2025 07:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Oct 2025 07:29 PM IST
सार

Rashmika Mandanna Talk About Film Thamma: रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में तड़का का किरदार निभाना रश्मिका के लिए काफी मुश्किल रहा? हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म और एक्टिंग प्रोसेस को लेकर बात की। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Talk About Film Thamma After Box Office Success
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

रश्मिका मंदाना का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इस फिल्म और अपने किरदार को लेकर रश्मिका ने कुछ खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन

पहली बार रश्मिका ने निभाया अलग तरह का किरदार
पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना कहती हैं, ‘मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती थी जिनमें न सिर्फ इमोशन हों, बल्कि एक्टिंग की अलग-अलग रेंज भी हो। जब मेरे पास फिल्म ‘थामा’ की ‘तड़का’ का ऑफर आया तो यह मुझे यह अलग लगा। पहली बार मैंने ऐसा रोल निभाया, जो इंसान का नहीं था। मैंने मेकर्स से पूछा कि मैं एक आम इंसान हूं, वह मुझे बताएं कि तड़का के किरदार को कैसे निभाना है। मुझे बताएं कि इस रोल में अपनी फीलिंग्स को कैसे जाहिर करना है। मैं तो वैसे भी डायरेक्टर के बताए रास्ते पर चलती हूं। मैं फिल्मों को उनकी नजर से देखती हूं, तभी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे पाती हूं।’

विज्ञापन

रश्मिका आगे कहती हैं, ‘लोग कैसे रोते हैं, हंसते हैं, कैसा महसूस करते हैं, यह तड़का के लिए अनजानी बातें थीं। वह फिल्म में आलोक (आयुष्मान) की नकल करती है। दरअसल, लंबे समय तक वह जंगल में रही। यही वजह है कि इस किरदार को निभाने में टीम ने काफी मदद की। पूरी टीम को इस बात का क्रेडिट जाता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म रिलीज के बाद रिव्यू पढ़ती हैं रश्मिका 
रश्मिका मंदाना ने यह भी बताया कि वह फिल्म रिलीज के बाद रिव्यू भी पढ़ती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं रिव्यू पढ़ती हूं। अगर मैं कहूं कि मैं नहीं पढ़ती तो झूठ बोलूंगी। मैं दर्शकों की तरह सोचती हूं। मैंने हमेशा एक दर्शक के तौर पर फिल्में चुनी हैं। मैंने ऐसी कई फिल्में छोड़ दी, जो दर्शक के तौर पर मुझे पसंद नहीं आईं। मुझे इस बात का कभी पछतावा नहीं हुआ।’  


रश्मिका की आने वाली फिल्में 
‘थामा’ के बाद रश्मिका एक साउथ इंडियन फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगीे। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी काफी हटकर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed