फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna share post for film The Girlfriend praises director Rahul Ravindran actor Dheekshithh Shetty

'द गर्लफ्रेंड' की स्क्रिप्ट सुनकर रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, 'भूमा' के रोल और दीक्षित की तारीफों के बांधे पुल

Fri, 07 Nov 2025 06:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 07 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

Rashmika Mandanna On The Girlfriend: रश्मिका मंदाना की साउथ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी फिल्म को लेकर रश्मिका ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई खुलासे किए हें।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna share post for film The Girlfriend praises director Rahul Ravindran actor Dheekshithh Shetty
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की रिलीज को लेकर आज सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका ने फिल्म में भूमा नाम का किरदार निभाया है, जो उनके लिए बेहद खास है। रश्मिका ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द गर्लफ्रेंड' फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

 

'द गर्लफ्रेंड' को लेकर रश्मिका की खास बातें
रश्मिका मंदाना ने फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर अपने दिल की बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जब निर्देशक राहुल रविंद्रन ने उन्हें पहली बार इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, तो वह इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। स्क्रिप्ट के कई पल उनके दिल को गहरे छू गए। रश्मिका ने कहा कि ये कहानी और भावनाएं इतनी खास थीं कि उन्हें लगा जैसे वह इन्हें पहले भी महसूस कर चुकी हैं। उन्हें हैरानी हुई कि ये गहरी बातें एक मेल निर्देशक की सोच से आईं, जो आमतौर पर लोग समझ नहीं पाते।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के साथ हुई मुलाकात को किया याद
रश्मिका ने आगे राहुल से हुई उनकी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह उस दिन दो चीजें लेकर लौटीं। पहली ऐसी स्क्रिप्ट, जिसे न पढ़ना गलत होगा और दूसरी जिंदगी भर का दोस्त। आगे रश्मिका ने फिल्म के निर्देशक राहुल रविंद्रन की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दुनिया को देखने का नजरिया बहुत खूबसूरत है। वह उनसे मिलकर बहुत खुश और आभारी हैं। उनके जैसे लोग इस दुनिया में और होने चाहिए।

 
विज्ञापन

दीक्षित शेट्टी पर गर्व
रश्मिका ने अभिनेता दीक्षित शेट्टी की तारीफ की और कहा कि यह उनके लिए बस शुरुआत है। उन्होंने विक्रम जैसे चुनौतीपूर्ण किरदार को इतनी जल्दी स्वीकार किया, जिस पर उन्हें गर्व है। रश्मिका ने कहा कि अगर यह फिल्म किसी एक इंसान के दिल को भी छू ले, तो उनकी जीत होगी।
 

भूमा किरदार के बारे में
रश्मिका ने बताया कि भूमा उनके लिए बहुत खास है क्योंकि यह किरदार काफी हद तक उनसे मिलता-जुलता है। भूमा को निभाते हुए उन्होंने खुद को बेहतर समझा। राहुल जब कोई सीन समझाते थे, तो वह बिना किसी सवाल के उसे समझ जाती थीं। रश्मिका का दिल प्यार, गर्व और खुशी से भरा है। वह चाहती हैं कि दर्शक भी वही महसूस करें, जो उन्होंने फिल्म बनाते वक्त किया। भूमा उनके लिए बहुत कीमती है, और वह चाहती हैं कि दर्शक उसे प्यार और समर्थन दें। आखिर में रश्मिका ने खुद को भूमा के रूप में साइन ऑफ करते हुए लिखा, 'कृपया भूमा की रक्षा करें, उसे प्यार दें और उसका साथ दें।'

यह भी पढ़ें: एक-दूजे से जुदा हो रहे हुनर हाली-मयंक गांधी, शुरू हुई तलाक की कार्यवाही, पैपराजी से मुंह छुपाते नजर आए एक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed