फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Reaction on ongoing debate surrounding her recent release animal film says I am really happy

Rashmika Mandanna: 'इसके लिए पूरी टीम पहले से तैयार थी', 'एनिमल' पर हुए विवाद और आलोचनाओं पर बोलीं रश्मिका

Sat, 03 Feb 2024 11:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Feb 2024 11:01 AM IST
सार

विचारों की विविधता पर जोर देते हुए रश्मिका ने कहा, 'आप हर किसी को एक ही चीज सोचने के लिए नहीं कह सकते हैं या हर किसी से एक निश्चित तरीके से कुछ सोचने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं'।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Reaction on ongoing debate surrounding her recent release animal film says I am really happy
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं। सबसे सफल हिंदी फिल्म बनकर उभरी 'एनिमल' ने रश्मिका के करियर को नए पंख दिए हैं। हालांकि, यह फिल्म बेशुमार सफलता और कमाई ही नहीं, अपने साथ तमाम विवाद भी लेकर आई। फिल्म को महिला विरोधी बताया गया और हिंसक दृश्यों पर सवाल खड़े हुए। 'एनिमल' को लेकर हुईं तमाम बहसों पर रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


'ऐसी ही प्रतिक्रियाओं की थी उम्मीद'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि फिल्म को मिली इन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के लिए पूरी टीम पहले से तैयार थी। रश्मिका मंदाना ने कहा कि टीम को ऐसी प्रतिक्रियाओं की ही उम्मीद थी। उन्होंने आगे कहा, 'हम हमेशा से जानते थे कि इस पर मिलीजुली बातचीत होगी और ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे बहुत खुश हूं, क्योंकि हर किसी की राय और नजरिया अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: किस्सों के जादूगर रस्किन बॉन्ड से मिले जयदीप, बोले, यह मुलाकात किसी पुरस्कार से कम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं- 'मुझे खुशी है कि...'
विचारों की विविधता पर जोर देते हुए रश्मिका ने कहा, 'आप हर किसी को एक ही चीज सोचने के लिए नहीं कह सकते हैं या हर किसी से एक निश्चित तरीके से कुछ सोचने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। लोगों की अपनी राय होती है'। रश्मिका ने फिल्म पर हुई अलग-अलग तरह की चर्चाओं पर आगे कहा, 'मुझे वास्तव में खुशी है कि 'एनिमल' जैसी फिल्म को लेकर कई तरह से चर्चा हो रही है'।
Rahul Vaidya: 'वह मरी नहीं हैं', राहुल वैद्य ने पूनम पांडे की मौत पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड
रश्मिका ने आगे कहा कि एक कलाकार के रूप में आप हर किसी के पसंदीदा नहीं हो सकते। मालूम हो कि संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई। इसमें रणबीर कपूर अहम रोल में नजर आए। वहीं, रश्मिका ने रणबीर की पत्नी गीतांजलि की भूमिका अदा की। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 553.87 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 915 करोड़ रुपये रही।
Bigg Boss 17: फिनाले के बाद नजीला ने किया था अभिषेक को मैसेज, मुनव्वर को लेकर किए बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed