Rashmika Mandanna Birthday: पहली फिल्म से मिला 'नेशनल क्रश' का टैग, बॉलीवुड में भी चला 'श्रीवल्ली' का जादू
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना का जन्मदिन उनके उस शानदार सफर का जश्न है, जिसमें साउथ से बॉलीवुड तक उन्होंने अपनी मेहनत से जगह बनाई। चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विस्तार
5 अप्रैल 2025 को भारतीय सिनेमा की चमकती सितारा रश्मिका मंदाना अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। कर्नाटक के एक छोटे से शहर विराजपेट से निकलकर साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका आज न सिर्फ दक्षिण भारत की सुपरस्टार हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर के उस शानदार सफर पर, जहां साउथ से बॉलीवुड तक पहुंचते हुए उन्होंने छोटे-छोटे रोल्स को भी अपनी अदाकारी से बड़ा बना दिया और बड़े सितारों के साथ काम करते हुए देशभर में लोकप्रियता हासिल की।
साउथ में शुरुआत और रक्षित शेट्टी के साथ सगाई
रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। यह फिल्म न सिर्फ उनकी डेब्यू फिल्म थी, बल्कि उनकी जिंदगी का एक अहम मोड़ भी बनी। इस फिल्म में उनके को-स्टार रक्षित शेट्टी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और 3 जुलाई 2017 को रश्मिका के गृहनगर विराजपेट में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई कर ली। उस वक्त रश्मिका सिर्फ 21 साल की थीं, जबकि रक्षित 34 साल के थे। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि रश्मिका का करियर पर फोकस करना भी इस टूटन की वजह बना। इस ब्रेकअप के बाद रश्मिका को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने काम पर ध्यान दिया।
साउथ से बॉलीवुड तक और छोटे रोल्स में बड़ी चमक
किरिक पार्टी की सफलता के बाद रश्मिका ने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। गीता गोविंदम (2018) में विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी हिट रही, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की अफवाहें शुरू हुईं, लेकिन असली धमाका तब हुआ, जब 2021 में पुष्पा: द राइज रिलीज हुई। अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली का किरदार निभाकर रश्मिका ने पूरे देश का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने भारत में 365 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और रश्मिका को नेशनल क्रश का खिताब दिलाया। हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा 2: द रूल ने तो 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
बॉलीवुड में रश्मिका ने 2022 में गुडबाय से डेब्यू किया, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने ध्यान खींचा। इसके बाद 2023 में एनिमल में रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 2024 में विक्की कौशल के साथ 'छावा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। वहीं, अब वह सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आई हैं। हालांकि, यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। इन तथ्यों में दिलचस्प बात यह है कि में रश्मिका ने इन सभी फिल्मों में उनका स्क्रीन टाइम कम रहा, फिर भी ये उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बनीं।
Coolie Vs War2: मेगा बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी चादर ताने सो रहे ऋतिक के फैंस, बोले- 'वॉर 2 पहले ही ब्लॉकबस्टर है'
श्रीवल्ली बनकर मिली खास पहचान
रश्मिका के करियर में कई टर्निंग पॉइंट्स रहे, लेकिन पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। इस रोल ने उन्हें साउथ की सीमाओं से निकालकर पूरे भारत में पहचान दिलाई। श्रीवल्ली की सादगी, डांस मूव्स और अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। फिल्म के गाने जैसे “सामी सामी” और “श्रीवल्ली” आज भी हर जुबान पर हैं। पुष्पा 2 में उनका किरदार और मजबूत हुआ, जिसने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। यह किरदार ही था, जिसने उन्हें नेशनल क्रश से लेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस तक का सफर तय कराया।
Akshay Kumar: कभी योद्धा तो कभी विंग कमांडर, 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में रियल लाइफ हीरो बनकर छाए अक्षय
विजय देवरकोंडा के साथ कैसे जुड़ा नाम
रक्षित शेट्टी से ब्रेकअप के बाद रश्मिका का नाम उनके गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफस्क्रीन दोस्ती ने अफवाहों को हवा दी। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, जैसे गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन या फैमिली ब्रंच के दौरान। हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू में कबूल किया कि वह सिंगल नहीं हैं, जिसके बाद रश्मिका के साथ उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से इस पर मुहर नहीं लगाई। रश्मिका ने एक इवेंट में शादी के सवाल पर कहा था, 'हर कोई इसके बारे में जानता है', जिससे फैंस और उत्साहित हो गए और एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गईं।