‘दो हफ्ते खुशनुमा रहे…’ रश्मिका और विजय ने साझा की रिसेप्शन की वीडियो, प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Share Reception Video: आज रश्मिका और विजय ने अपने रिसेप्शन का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ फैंस के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया था। इस फंक्शन में कई साउथ सेलेब्स शामिल हुए। गुरुवार को रश्मिका और विजय ने रिसेप्शन का वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही फैंस से मिले बेइंतहा प्यार के लिए शुक्रिया कहा है।
रश्मिका और विजय ने फैंस को कहा शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन का वीडियो साझा करते हुए, कैप्शन में रश्मिका और विजय ने लिखा, ‘रिसेप्शन की शाम। पिछले दो हफ्ते बहुत खुशनुमा रहे हैं। हर दिन, हर पल और हर इंसान ने हमें प्यार से भर दिया है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘हमारी तरफ से भी बहुत सारा प्यार और किस। साथ ही बहुत शुक्रिया।’
विज्ञापन विज्ञापन
साउथ और बॉलीवुड सेलेब्स हुए थे रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में शामिल
इस कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड से कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, करण जौहर जैसे सेलेब्स शामिल हुए। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रामचरण, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, श्रीलीला के अलावा कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। रिसेप्शन से विजय और रश्मिका की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक मिले। शादी के बाद यह कपल एक फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया है।