फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasha Thadani Whisper Her Wishes into Nandi Ears shares photos visiting mahadev Temple

महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में कही मनोकामना; यूजर्स ने पूछा- 'क्या मांगा'?

Sun, 22 Feb 2026 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Feb 2026 01:04 PM IST
सार

Rasha Thadani Photos: अभिनेत्री राशा थडानी ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। वे भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। साथ ही, महादेव मंदिर में नंदी के कान में मन की मुराद कहती दिखीं।

विज्ञापन
Rasha Thadani Whisper Her Wishes into Nandi Ears shares photos visiting mahadev Temple
महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बीते साल फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया था। राशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

विज्ञापन

Rasha Thadani Whisper Her Wishes into Nandi Ears shares photos visiting mahadev Temple
राशा थडानी ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

राशा ने नंदी से कही मन की मुराद
राशा थडानी अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर जाती हैं। कई बार उन्हें भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। एक बार फिर वे शिव मंदिर पहुंचीं, जहां नंदी के कान में उन्होंने अपनी मनोकामना कही। राशा ने आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उनकी फोटो देख यूजर्स पूछ रहे हैं कि उन्होंने क्या विश मांगी है?

अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया पैपराजी के साथ मजाक, विराट कोहली की छूटी हंसी; बोलीं- 'क्या शादी का फोटो...'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasha Thadani (@rashathadani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rasha Thadani Whisper Her Wishes into Nandi Ears shares photos visiting mahadev Temple
राशा थडानी-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

राशा ने तमन्ना से वीडियो कॉल पर की बात
इसके अलावा राशा ने कुछ फोटोज और साझा की हैं। एक तस्वीर में वे अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही हैं। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किया है। वहीं, कुछ फोटोज उनके प्रोफेशनल फ्रंट की हैं, जिनमें वे फोटोशूट कराती दिख रही हैं। राशा की फोटोज पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बोल दिया चुपके से'? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'महादेव की कृपा आप पर बनी रहे'। वहीं, कुछ यूजर्स राशा के लुक की तारीफ कर रहे हैं।



विज्ञापन

राशा थडानी का वर्क फ्रंट
राशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे बॉलीवुड के बाद अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। राशा की पहली तेलुगु फिल्म को अजय भूपति निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का नाम 'श्रीनिवासा मंगापुरम' है। इसके अलावा राशा फिल्म 'लाइकी लाइका' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed