फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasha Thadani gave shelter to two Stray Dogs and a cat in house says we opened our hearts and home for them

Rasha Thadani: एल्सा, आजाद और बिल्लू..., राशा ने तीन बेजुबानों को दी घर में पनाह, तस्वीरें शेयर कर सुनाई कहानी

Sat, 23 Aug 2025 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Aug 2025 12:18 PM IST
सार

Rasha Thadani: अभिनेत्री और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि इस साल उन्होंने तीन बेजुबानों को गोद लिया। इसकी पूरी कहानी शेयर की है।

विज्ञापन
Rasha Thadani gave shelter to two Stray Dogs and a cat in house says we opened our hearts and home for them
एल्सा, आजाद और बिल्लू के साथ राशा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री राशा थडानी ने इस साल इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। राशा ने फिल्म 'आजाद' से करियर की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म तो नहीं चली, मगर इसमें राशा का गाना 'उई अम्मा' खूब वायरल हुआ। राशा थडानी डॉग लवर हैं। इस साल उन्होंने तीन बेजुबानों-दो कुत्तों और एक बिल्ली को अपने घर में पनाह दी। उनका इलाज करवाया। इसका पूरा किस्सा राशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Rasha Thadani gave shelter to two Stray Dogs and a cat in house says we opened our hearts and home for them
एल्सा और आजाद के साथ राशा - फोटो : इंस्टाग्राम

राशा ने सुनाई 'एल्सा, आजाद और बिल्लू' की कहानी
राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने एल्सा, आजाद और बिल्लू की कहानी सुनाई है, जिन्हें राशा ने अपने घर में तब रखा, जब वे बहुत बीमार स्थिति में थे। राशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'इस साल की शुरुआत में, हमने अपने दिल और घर के दरवाजे दो खूबसूरत बच्चों, आजाद और एल्सू के लिए खोल दिए। इन पिल्लों को मूसलाधार बारिश में एक हाईवे पर छोड़ दिया गया था। नाजुक और डरे हुए थे। उन्हें बचा लिया गया और अब वे हमारे साथ सुरक्षित और प्यार से रहते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि गोद लेने से कैसे जानें बच सकती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasha Thadani (@rashathadani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rasha Thadani gave shelter to two Stray Dogs and a cat in house says we opened our hearts and home for them
एल्सा और आजाद के साथ राशा - फोटो : इंस्टाग्राम

बेजुबानों का कराया उपचार
राशा ने आगे लिखा है, 'जब एल्सा पहली बार हमारे पास आई थी, तो वह इतनी कमजोर थी कि उठ भी नहीं पाती थी। ज्यादातर समय वह लेटी रहती थी। आजाद को उसके पिछले मालिक ने मारा था। यह उसके चलने के तरीके से साफ जाहिर होता था। उसकी रीढ़ की हड्डी इतनी नीचे झुक गई थी कि वह मुश्किल से अपनी पीठ जमीन से उठा पाता था। मगर, अब एल्सा और आजाद पूरी आजादी से इधर-उधर दौड़ते हैं। अपने खिलौनों से खेलते हैं और जब भी हम घर पहुंचते हैं तो अपनी पूंछ हिलाते हैं।

Daisy Shah: खुद के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर डेजी शाह ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘वो मुझपर गुस्सा होता था’

विज्ञापन

Rasha Thadani gave shelter to two Stray Dogs and a cat in house says we opened our hearts and home for them
बिल्लू के साथ राशा - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों से की गोद लेने की अपील
राशा ने एल्सा और आजाद के अलावा एक बिल्ली को भी गोद लिया। उन्होंने लिखा है, 'बिल्लू, एक आंख वाला बिल्ली का बच्चा, जो एक दिन ऑफिस में भटक गया था। मगर, हमारी देखभाल, टीकाकरण और दवाइयों के जरिए अब वह खूब चंचल औ ऊर्जावान है। वह हमारे लिए ऐसा साथी बन गया है, जो रोजाना मनोरंजन करता है और हमें एक्टिव रखता है'। राशा ने लिखा है, 'थोड़ा सा प्यार, देखभाल और दया बहुत काम आती है'। राशा ने हैशटैग के साथ लोगों से बेजुबानों को खरीदने की बजाय गोद लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed