फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranya Rao gold smuggling case update Bengaluru court reserves order on actress bail plea

Ranya Rao: सोना तस्करी केस में रान्या राव को नहीं मिली राहत, बेंगलुरु की अदालत ने जमानत पर सुरक्षित रखा फैसला

Thu, 06 Mar 2025 09:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। सुनवाई के दौरान अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन
Ranya Rao gold smuggling case update Bengaluru court reserves order on actress bail plea
रान्या राव - फोटो : फेसबुक: @RanyaRao

विस्तार

बेंगलुरु की आर्थिक अपराध अदालत ने आज गुरुवार को कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिन्हें सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को फैसला आने की उम्मीद है, क्योंकि जांच एजेंसियों ने उनकी हिरासत मांगी है।

विज्ञापन

एजेंसी ने की अभिनेत्री की हिरासत की मांग
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं से जुड़ी चल रही जांच के लिए रान्या राव की तीन दिन की हिरासत जरूरी है। डीआरआई की मांग पर अभिनेत्री के वकील ने आपत्ति जताई और कहा कि हिरासत की जरूरत नहीं है। इस पर प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि हिरासत की मांग करते समय आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मामला संवेदनशील है। डीआरआई के वकीलों ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है और मुख्य जानकारी खुली अदालत में पेश नहीं की जा सकती। उन्होंने अदालत से कहा कि यदि आवश्यक हो तो जांच की जानकारी सीलबंद लिफाफे में पेश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने लिया ये फैसला
अदालत को बताया गया कि पिछले दो दिनों में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है और ये जानकारियां सार्वजनिक करने से चल रही जांच को खतरा हो सकता है। डीआरआई ने हिरासत की आवश्यकता और गहरी जांच की बात पर जोर दिया। प्रॉसिक्यूशन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी हवाला दिया, जिसके अनुसार ऐसे मामलों में 40 दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। इन दलीलों के बाद जज ने फैसला सुनाया कि जांच पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
अभिनेत्री कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। अभिनेत्री को डीआरआई ने सोमवार शाम को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह दुबई से बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। कथित तौर पर उन्होंने अपने डीजीपी पिता के साथ संबंधों का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने लावेल रोड के पॉश इलाके में स्थित उनके बेंगलुरु स्थित घर पर भी छापा मारा। वहां से उन्हें करोड़ों रुपये का सोना और नकदी बरामद हुई।

डीआरआई के रडार पर थीं रान्या
रान्या राव अपनी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण डीआरआई के रडार पर थीं। अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले साल 30 से अधिक बार दुबई जा चुकी थीं। पिछले 15 दिनों में चार बार तो उन्होंने तस्करी का संदेह जताया था। गहन तलाशी में उनके पास चालाकी से छिपाकर रखे गए सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed