{"_id":"a5652f9e-5958-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranvir-and-konkona-to-get-divorced","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों अलग हो रहे हैं कोंकणा और रणबीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों अलग हो रहे हैं कोंकणा और रणबीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों शादी के साथ तलाक का भी मौसम चल रहा है। बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच तलाक की खबरें तैर रही हैं। इन दोनों का तलाक लेना लगभग निश्चित हो गया है। अब नया मामला कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर शौरी का है। इन दोनों का रिश्ता भी टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। यहां तक कि इन दोनों के बीच आपसी बोलचाल भी बंद था। कोंकणा अब अपने बेटे हारुण के साथ अंधेरी के लोखंडवाला कांप्लेक्स में रहने लगी है। रणवीर अभी भी उसी गोरेगांव मलाद वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। बीच-बीच में वह अपने बेटे के साथ वक्त बीताने के लिए वहां चले जाते हैं। कुछ महीनों से दोनों के बीच दरार चल रही है, लेकिन दोनों इस मामले पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे। अब यह खबरें आ रही हैं कि यह दोनों अब हमेशा के लिए अलग होना चाहते हैं।
विज्ञापन
दोनों के बीच के झगड़े का कारण अभी पता नहीं हैं लेकिन करीबियों की माने तो दोनों ने तलाक के लिए अप्लाई कर दिया है। मालूम हो कि लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कोंकणा ने तीन सितंबर 2010 को रणवीर से शादी की थी। कोंकणा ने करीब दो साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन