{"_id":"595e3bd64f1c1bed0b8b46e0","slug":"ranveer-singh-wax-figure-gets-launched-on-his-birthday-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस ने दिया रणवीर को सबसे खास तोहफा, ग्रेवीन म्यूजियम में लगा वैक्स स्टैच्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेरिस ने दिया रणवीर को सबसे खास तोहफा, ग्रेवीन म्यूजियम में लगा वैक्स स्टैच्यू
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू
आज रणवीर सिंह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शुभकामनाएं दी और रणवीर ने एक नई कार भी खरीदी। लेकिन सबसे खास तोहफा उन्हें पेरिस से मिला है।
विज्ञापन
दरअसल, जब रणवीर 'बेफिक्रे' की शूटिंग के लिए पेरिस में थे तो वहां ग्रेवीन म्यूजियम की टीम ने उनसे मुलाकात की थी। वहां उन्होंने वैक्स स्टैच्यू बनाने के लिए रणवीर का माप लिया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर इस वैक्स स्टैच्यू को सबके सामने लॉन्च किया गया। रणवीर के इस पुतले के साथ कुछ महिलाएं साड़ी पहनकर खड़ी हैं। स्टैच्यू के लिए रणवीर ने अपने कपड़े भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर रणवीर ने कहा, 'ये वास्तव में बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है जो मुझे हमेशा पेरिस की याद दिलाएगा। मैं म्यूजियम का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे अपने दिल में जगह दी।'
बता दें कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के बाद रणवीर तीसरे भारतीय फिल्म स्टार हैं जिनका वहां स्टैच्यू लगाया गया है।
वहीं फिल्मों की बात करें तो रणवीर इन संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर हैं। फिल्म 17 नवंबर को रिलीज की जाएगी।