{"_id":"5c47247dbdec22739a5be612","slug":"ranveer-singh-new-song-teri-gully-from-guly-boy-digital-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल रिव्यू: 'तेरी गली में' रणवीर सिंह ने दिखाया गायिकी और अदाकारी का उम्दा कमाल","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
डिजिटल रिव्यू: 'तेरी गली में' रणवीर सिंह ने दिखाया गायिकी और अदाकारी का उम्दा कमाल
Tue, 22 Jan 2019 08:00 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
gully boy
अगर आपको मनमोहन देसाई की ब्लॉक बस्टर फिल्म अमर अकबर एंथनी में एंथनी का किरदार याद हो या फिर एन चंद्रा की तेजाब में मुन्ना का तो एक बात तो समझ आई ही होगी कि इन दोनों फिल्मों में मुंबई की टपोरी बोली क्रमश: अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने बिल्कुल रपचिक तरीके से पकड़ी थी। रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के दूसरे गाने की भी खूबी यही है।
विज्ञापन
गली बॉय के पहले गाने के ज्ञान को साइड में करके इस बार निर्देशक जोया अख्तर ने पूरा खाका ही टपोरी अंदाज में खींचा है। गाने के बोलों में बातें बड़ी बड़ी हैं, जैसे- ‘प्रेयर, आरती या नमाज, मेरी गली में। मां पे गाली तो चमाट, मेरी गली में।’ या फिर, ‘गरीबी चलेंगी लेकिन फरेबी करेंगे नहीं, जलेबी तलेंगे लेकिन पतेली रुकेगी नहीं।’ यूथ को सिखाने का यही नया अंदाज है और दिल की सफाई में ही इनके गानों की आवाज है।
विज्ञापन
इस लिहाज से गाने के बोल बिल्कुल टपोरी अंदाज में होते हुए भी किरदारों के दिल की बात टिपिकल मुंबइया है। गाने के बोल के हिसाब से ही इसका संगीत सिंगल बीट पर शुरू से आखिर तक सफर करता है और रैपर्स के लिए ये अच्छा भी है क्योंकि इसके चलते इन्हें ऑर्केस्ट्रा का बहुत ताम झाम नहीं सजाना पड़ता है।
विज्ञापन
किसी भी रैप गाने की जीत होती है इसके बोलों और गाने के अंदाज से। रणवीर सिंह की तारीफ करनी बनती है कि दो पेशेवर रैपर्स डिवाइन और नेएजी के साथ उन्होंने पूरा सुर भी मिलाया है और ताल भी। नए की खोज पर चलते रहना अच्छे संत और अच्छे कलाकार दोनों की निशानी होती है। रणवीर की अदाकारी भी इसी से घुट्टी पाती है।
यहां देखें गाना-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन