{"_id":"5de718938ebc3e54a3533da5","slug":"ranveer-singh-film-jayeshbhai-jordaar-first-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर तोड़ेंगे माचो हीरो की इमेज, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की पहली झलक में दिखा ये अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर तोड़ेंगे माचो हीरो की इमेज, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की पहली झलक में दिखा ये अंदाज
Wed, 04 Dec 2019 07:53 AM IST
shrilata biswas
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
jayeshbhai jordaar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह अपने करियर के एक नंबर किरदार का पहला लुक लेकर सामने आ गए हैं। रणवीर सिंह इन दिनों गुजरात की अनजान लोकेशन्स पर फिल्म जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के लुक की पहली फोटो तो अमर उजाला आपको काफी पहले दिखा चुका है, अब हम आपके लिए लेकर आए हैं, फिल्म के सेट से फिल्म की पहली झलक।
विज्ञापन
इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर समझ आता है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार के इस किरदार के लिए रणवीर ने फिर से अपना वजन कई किलो घटाया। उनके हाव भाव और देहभाषा भी बिल्कुल किसी गुजराती युवक जैसी दिख रही है और वह अपने पीछे खड़ी महिलाओं की रक्षा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फिल्म में जयेशभाई जोरदार का किरदार आम हिंदी फिल्मों के हीरो जैसा नहीं है और न ही वह दुश्मनों से अकेले भिड़ने में ही सक्षम है। महिला सशक्तीकरण पर बन रही फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह की हीरोइन चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी से डेब्यू करने वाली शालिनी पांडे हैं।
विज्ञापन
फिल्म की पहली झलक में अपने किरदार के बारे में रणवीर सिंह कहते हैं, “चार्ली चैपलिन के मुताबिक हंसने के लिए इंसान को अपना दर्द सामने लाने में सक्षम होना चाहिए और इसके साथ खेलने की ताकत उसमें होनी चाहिए। इस फिल्म में मेरा किरदार जयेशभाई एक ऐसा अनोखा नायक है जो एक साधारण आदमी होते हुए भी असाधारण स्थिति आने पर कुछ असाधारण कर देता है। वह संवेदनशील और दयालु है और पितृसत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास रखता है।”
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर के काम को लेकर भी रणवीर काफी खुश दिखे। वह कहते हैं, "दिव्यांग ने अपने शानदार लेखन से इस किरदार में आत्मा डाल दी है। ये किरदार आपके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगा और खुद के भीतर झांकने का मौका भी देगा।"
टैलेंट का पुलिंदा हैं जावेद जाफरी, एक्टिंग में फ्लॉप होने के बावजूद दुनिया में लहाराया परचम