भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी 'धुरंधर' ने काटा भौकाल, शाहरुख-रजनीकांत को पछाड़ इस मामले में नंबर एक बनी फिल्म
Dhurandhar Becomes Most Pirated Movie in Pakistan: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। भारत में फिल्म को काफी पंसद किया गया है। हालांकि पड़ोसी देश में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट हुई 'धुरंधर'
फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज न होने के फैसले से वहां के दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही करीब 20 लाख से ज्यादा बार फिल्म को गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड किया गया। यही वजह है कि 'धुरंधर' अब पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट होने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' का छिना ताज, 'क्योंकि...2' नहीं इस शो ने पहले नंबर पर बनाई जगह
बैन से बढ़ा क्रेज, लेकिन हुआ भारी नुकसान
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में बैन के कारण मेकर्स को लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के संभावित राजस्व का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। भारत में 'धुरंधर' ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट से फिल्म 140 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Emily in Paris Season 5: पेरिस से निकलकर रोम पहुंची एमिली, जानें स्टारकास्ट से लेकर एपिसोड तक की पूरी जानकारी
कहानी और कलाकारों पर चर्चा
'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया अधिकारी हमजा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में आतंक नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर जाता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी पर सवाल उठाए हैं, वहीं कई लोगों ने कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ की है।
कानूनी पचड़े में भी फंसी फिल्म
फिल्म को लेकर विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की ओर से कराची कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है। याचिका में फिल्म की कास्ट और क्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।