{"_id":"6943b4318507cec03c078324","slug":"netflix-series-emily-in-paris-season-5-release-date-time-cast-episodes-details-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Emily in Paris Season 5: पेरिस से निकलकर रोम पहुंची एमिली, जानें स्टारकास्ट से लेकर एपिसोड तक की पूरी जानकारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Emily in Paris Season 5: पेरिस से निकलकर रोम पहुंची एमिली, जानें स्टारकास्ट से लेकर एपिसोड तक की पूरी जानकारी
Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
सार
Emily in Paris Season 5 Release Time: नेटफ्लिक्स पर मच अवेटेड सीरीज 'एमिली इन पेरिस' का पांचवा सीजन रिलीज हो चुका है। सीरीज में पहले की ही तरह एमिली की कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो गई है। जानें सीरीज की स्टारकास्ट और कहानी के बारे में।
विज्ञापन
एमिली इन पेरिस सीजन 5
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में नेटफ्लिक्स पर सीरीज 'एमिली इन पेरिस' का पांचवा सीजन रिलीज हो गया है। दोपहर 1:30 बजे से सीरीज की स्ट्रीमिंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। इस बार एमिली कूपर की जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा उलझ चुकी है। प्यार, करियर और पहचान की तलाश- इन सबके बीच एमिली का सफर अब सिर्फ पेरिस तक सीमित नहीं रहा।
एक साथ पूरा सीजन हुआ रिलीज
खास बात यह है कि इस बार मेकर्स ने पूरे सीजन को एक साथ रिलीज किया है, यानी सभी 10 एपिसोड एक ही दिन में उपलब्ध हैं। इससे पहले के सीजन की तरह इस बार दर्शकों को किसी दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पेरिस से निकलकर रोम पहुंचीं एमिली
इस नए सीजन में एमिली कूपर की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचती है। पेरिस की ग्लैमरस दुनिया से निकलकर वह रोम पहुंचती है, जहां उसे एजेंस ग्रातो के रोम ऑफिस में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी जाती है। करियर में यह नई भूमिका जहां उसके लिए एक बड़ा मौका है, वहीं निजी रिश्तों में उलझनें और भी गहरी हो जाती हैं। रोम और पेरिस- दो खूबसूरत शहरों की पृष्ठभूमि में फैशन, ड्रामा और रोमांस का तड़का इस सीजन को खास बनाता है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
सीरीज की स्टारकास्ट
सीरीज की स्टारकास्त की बात करें तो लिली कॉलिन्स एक बार फिर एमिली कूपर के किरदार में नजर आ रही हैं। उनके साथ फिलिपीन लिरॉय-बोल्यू, एश्ले पार्क, लुकास ब्रावो, लुसिएन लाविसकाउंट और अन्य पुराने चेहरे भी वापसी कर रहे हैं। वहीं, कुछ नए किरदार भी कहानी में नई एनर्जी लेकर आते हैं, जो एमिली की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को नए सवालों के सामने खड़ा करते हैं। इस सीरीज के दस एपिसोड्स अब रिलीज हो चुके हैं।