Ranveer Singh Bold Photoshoot: अब 'सस्ते रणवीर सिंह' का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
यह वीडियो यूट्यूबर आदर्श आनंद ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो में आदर्श नजर आ रहे हैं वहीं उनके पीछे एक युवक रणवीर सिंह की तरह पोज देते हुए दिख रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह हाल ही में अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज उन्होंने खुद शेयर की थी जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने रणवीर का समर्थन किया था तो वहीं, कुछ को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया था। इस मामले में उनका एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। इस बीच बिहार के 'सस्ते रणवीर सिंह' का बोल्ड फोटोशूट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस फोटोशूट के वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो देखकर नहीं रूकेगी हंसी
यह वीडियो यूट्यूबर आदर्श आनंद ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो में आदर्श नजर आ रहे हैं वहीं उनके पीछे एक युवक रणवीर सिंह की तरह पोज देते हुए दिख रहा है। वीडियो में आदर्श शख्स से जब पूछते हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है तो उन्हें जवाब मिलता है कि आप हट जाओ में मुझे फोटोशूट करने दो। बता दें कि यह रणवीर सिंह के फोटोशूट का स्पूफ वीडियो है जिसे आदर्श ने बहुत ही मजेदार ढ़ग से पेश किया है।
वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक एक लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं अब तक लगभग 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट
इसके अलावा कमेंट बॉक्स में लोग इस वीडियो की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक शख्स ने 'आपके वीडियोज हमेशा हमें हसंने पर मजबूर कर देते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया।' इसके अलावा ढेर सारे यूजर्स इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।