{"_id":"1ba884c1cb8c9a46a7f9d44931ce503a","slug":"ranveer-sing-said-somthing-about-deepika-padukone-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी 'पीकू' के बारे में कुछ बोले रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी 'पीकू' के बारे में कुछ बोले रणवीर सिंह
Updated Sun, 10 May 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता रनवीर सिंह फिल्म 'पीकू' में महानायक अमिताभ बच्चन, इरफान खान और अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण का अद्भुत प्रदर्शन देखकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दीपिका का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। रणवीर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "अभिताभ बच्चन और इरफान के प्रदर्शन में जादू है और दीपिका के पादुकोण का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शाबाश। (और मैं पक्षपाती नहीं हो रहा हूं।)"
विज्ञापन
रणवीर को फिल्म की गुणवत्ता पर आश्चर्य है। उन्हें यह फिल्म प्यारी लगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'पीकू' सचमुच अद्भुत है। यह एक दिल खुश करने वाली, प्यारी, मार्मिक और गुणवत्तापरक फिल्म है।"
विज्ञापन
इस बीच जब दीपिका से फिल्म पर रणवीर की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इसे उसी तरह लेती हूं, जैसे सैकड़ों अन्य लोगों ने ट्वीट किया है। आपको मुझसे उन लोगों के बारे में भी पूछना चाहिए।"
शुजित सरकार निर्देशित 'पीकू' की कहानी पिता-बेटी के प्यारे रिश्ते पर आधारित है।