फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukharji miss yash chopra

शादी की रात कौन याद आ रहा था रानी को?

Thu, 24 Apr 2014 01:14 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
rani mukharji miss yash chopra

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सोमवार को फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में शादी रचा ली। रानी ने कहा कि शादी के दिन उन्हें अपने पति के दिवंगत पिता निर्माता यश चोपड़ा की बहुत याद आई।

विज्ञापन


प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर के एक आधिकारिक बयान के अनुसार आदित्य और रानी की शादी सोमवार को हुई। शादी में दोनों के करीबी मित्र ही शामिल थे।

विज्ञापन

प्रेम संबंधों पर थी चुप्पी

rani mukharji miss yash chopra

कई सालों से आदित्य के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रही रानी ने अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन के बारे में खुल के बोला।

रानी ने एक बयान में कहा, "मैं दुनिया भर के अपने सभी प्रशंसकों को अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन के बारे में बताना चाहूंगी, जिनका प्यार और दुआएं इन सालों में मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। मुझे पता है कि मेरे इस दिन का इंतजार करने वाले मेरे शुभचिंतक सच में मेरे लिए खुश होंगे।"

खूबसूरत थी मेरी शादीः रानी

rani mukharji miss yash chopra

शादी समारोह के बारे में बात करते हुए रानी ने बताया, "यह इटली में हमारे परिवार और दोस्तों के बीच एक खूबसूरत समारोह में हुई। एक व्यक्ति जिन्हें मैंने बहुत याद किया, वह हैं यश अंकल, लेकिन मुझे पता है कि उनकी आत्मा वहां मौजूद थी और उनका प्यार और दुआएं आदि और मेरे साथ हमेशा रहेंगी।"


विज्ञापन

लगा जैसे मैं एक परी हूं

rani mukharji miss yash chopra

रानी ने कहा कि उनकी शादी एक परीकथा जैसी रही।उन्होंने कहा, "मैं परियों की कहानियों में हमेशा से यकीन करती हूं और भगवान की दुआ से मेरी जिंदगी भी ऐसी ही है, और अब जबकि मैं जिंदगी के सबसे अहम अध्याय में प्रवेश कर चुकी हूं, परीकथा जारी है।"

रानी ने 1997 में 'राजा की आएगी बारात' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आने वाले समय में रानी मुखर्जी यशराज बैनर की ही फिल्म मर्दानी में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास और कोई फिल्म नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed