फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda wrap up veer savarkar shooting said been to death and back for this film

Randeep Hooda: 'मैं मौत के मुंह से वापस आया...', वीर सावरकर की शूटिंग खत्म होते ही रणदीप ने क्यों कही ऐसी बात

Fri, 23 Jun 2023 02:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Jun 2023 02:24 PM IST
सार

रणदीप ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म वीर सावरकर की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके सेट से उन्होंने फोटोज और वीडियो शेयर की हैं।

विज्ञापन
Randeep Hooda wrap up veer savarkar shooting said been to death and back for this film
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वीर सावरकर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। हाल ही में रणदीप ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म वीर सावरकर की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके सेट से उन्होंने फोटोज और वीडियो शेयर की हैं और बताया है कि फिल्म के लिए वह मौत के मुंह तक जाकर वापस आए हैं। 

विज्ञापन

टीम को कहा धन्यवाद
सामने आए वीडियो में कलाकार और क्रू केक मेंबर्स ने केक काटकर फिल्म के पूरा होने का जश्न मनाया। वीडियो में टीम चिल्लाते हुए वंदे मातरम बोलती नजर आ रही है। वहीं रणदीप हुड्डा को घुटने पर ब्रेस पहने हुए भी देखा जा सकता है, क्योंकि कुछ महीने पहले ही उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी अपनी टीम को धन्यवाद कहा है।  


इसे भी पढ़ें- Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' मेकर्स पर फूटा महाभारत के 'धृतराष्ट्र' का गुस्सा, खूब सुनाई सुनाई खरी खोटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सावरकर का हुआ रैप अप
रणदीप हुड्डा ने लिखा, यह वीर सावरकर का रैप अप है। इस फिल्म के लिए मैं मरकर वापस आ चुका हूं, लेकिन यह विषय किसी और दिन के लिए...अभी के लिए, मेरी टीम, कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में दिन-रात मेरे पीछे खड़े रहकर इसे संभव बनाया।'


 
विज्ञापन

घटाया इतने किलो वजन
बता दें कि इस फिल्म के लिए रणदीप  हुड्डा ने अपना करीब 26 किलो वजन कम किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब तक फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हो गई तब तक रणदीप ने सिर्फ एक खजूर और दूध ही खाया था, तब वह वीर सावकर जैसे दिख पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed