फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahabharat actor Girija Shankar troll Prbhas Om raut film Adipurush dialogue said no need use tapori language

Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' मेकर्स पर फूटा महाभारत के 'धृतराष्ट्र' का गुस्सा, खूब सुनाई सुनाई खरी खोटी

Fri, 23 Jun 2023 01:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

ओम राउत की 'आदिपुरुष' को उसके संवादों के लिए बुरी तरह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। महाभारत अभिनेता गिरिजा शंकर का भी मानना है कि निर्माताओं को ऐसे 'टपोरी' संवादों का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

विज्ञापन
Mahabharat actor Girija Shankar troll Prbhas Om raut film Adipurush dialogue said no need use tapori language
आदिपुरुष - फोटो : social media

विस्तार

डायलॉग्स की वजह से 'आदिपुरुष' के निर्माताओं और लेखक मनोज मुंतशिर को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विवादों में घिरने, कई जगहों पर एफआईआर दर्ज होने और जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद निर्माताओं ने डायलॉग्स को बदल भी दिया है। लेकिन फिर भी 'आदिपुरुष' पर आ रही प्रतिक्रियाओं और कलेक्शन पर कुछ अच्छा असर नहीं पड़ा रहा है। अब एक इंटरव्यू में महाभारत एक्टर गिरिजा शंकर ने ओम राउत की फिल्म के डायलॉग्स पर अपने विचार साझा किए हैं। उनका मानना है कि मेकर्स को ऐसी 'टपोरी और बोलचाल की भाषा' का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन

क्या बोले 'धृतराष्ट्र' ?
हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए बी.आर चोपड़ा की महाभारत में 'धृतराष्ट्र' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गिरिजा शंकर ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेता बोले, 'इस टपोरी बोलचाल की भाषा का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी, जो जनता की भाषा थी। आखिरकार, हम अपने बहुत प्रिय रामायण - राम चरित्रमानस को चित्रित कर रहे हैं और इसका मंचन वर्षों-वर्षों तक किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

भड़के गिरिजा शंकर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गिरिजा शंकर बोले, 'मुझे लगता है कि इस भाषा में बात करने के बजाय वे और भी बेहतर कर सकते थे। वे बात करने का बेहतर तरीका, बेहतर संवाद ढूंढ सकते थे, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ट्रेंड सेट होता कि कंटेंट कितना अच्छा है और कैसे इसे बहुत अच्छी भाषा और शब्दावली में अच्छी तरह से चित्रित किया जा सकता है।' आपको बता दें, सोशल मीडिया यूजर्स भी फिल्म में भगवान हनुमान द्वारा बोले गए डायलॉग्स को टपोरी डायलॉग्स बुला रहे हैं। बवाल होने के बाद मेकर्स ने इन डायलॉग्स को बदल दिया है।

विज्ञापन

पहले हफ्ते में इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' में प्रभास को राघव (भगवान राम), कृति सेनन को जानकी (देवी सीता), सनी सिंह को शेष (लक्ष्मण) और सैफ अली खान को लंकेश (रावण) के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में देवदत्त नागे और वत्सल सेठ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी सीरीज के बैनर तले किया गया है और मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' के संवादों का लेखन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 259.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed