फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: both are Getting married in manipur on 29 Nov Know their Love Story

Randeep-Lin Love Story: कल पीले होंगे रणदीप हुड्डा के हाथ, लिन के साथ रचाएंगे शादी... जानें दोनों की लव स्टोरी

Tue, 28 Nov 2023 06:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Nov 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: both are Getting married in manipur on 29 Nov Know their Love Story
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कल 29 नवंबर को अभिनेता लिन लैशराम के साथ शादी रचाएंगे। शादी समारोह मणिपुर में होगा, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य और बेहद करीबी मिलने-जुलने वाले लोग शामिल होंगे। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि जिसके साथ वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं वे आखिर कौन हैं? और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: both are Getting married in manipur on 29 Nov Know their Love Story
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : पीटीआई

रणदीप हुड्डा की तरह लिन लैशराम भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। लिन मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली हैं। लिन चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। इसके अलावा वे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लिन जाने जान, रंगून, मटरू की बिजली का मंडोली और हैट्रिक जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Bollywood: प्यार के हाथों मजबूर हुए ये सितारे, शादी के लिए धर्म बदलकर कोई बना हिंदू तो किसी ने अपनाया इस्लाम

विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: both are Getting married in manipur on 29 Nov Know their Love Story
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : Instagram

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं। 2021 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इनके अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। दरअसल, रणदीप ने लिन के जन्मदिन पर उनके लिए एक पोस्ट लिखा था। इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर सुर्खियां फैल गईं। साल 2022 में रणदीप ने अपने रिलेनशिप को ऑफिशियल किया था। 
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने जारी किए ‘मैं अटल हूं’ के दिल लूट लेने वाले पोस्टर, हर एक अदा सबसे निराली

विज्ञापन

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: both are Getting married in manipur on 29 Nov Know their Love Story
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : पीटीआई

इस साल दिवाली पर रणदीप ने लिन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने अफेयर की पुष्टि की। काफी वक्त से दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिनकी पुष्टि भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद रणदीप हुड्डा ने कर दी। उन्होंने बाकायदा एक पोस्ट साझ कर शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि जानकारी फैंस के साथ साझा कीं।
Animal Heroine Fact Check: क्या परिणीति को ऑफर हुआ था रश्मिका वाला रोल, वायरल खबर की ये है असली सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed