खून माफिया बन गए रणदीप हुड्डा, करेंगे खून की चोरी!
बी-टाउन में अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा खून माफिया बनने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'ये लाल रंग' साईन कर ली है।
ये फिल्म हरियाणा की एक सामाजिक समस्या खून चोरी से जुड़ा हुआ है। इसमें रणदीप हुड्डा खून माफिया के तौर पर दिखाई देंगे।
फिल्म मेकर्स के मुताबिक बॉलीवुड में अभी तक इस मुद्दे पर फिल्म नहीं बनी है। जबकि हरियाणा में यह एक भारी समस्या है। फिल्म हाइवे में रणदीप हुड्डा के अभिनय को देखते हुए उन्हें इस फिल्म के साईन किया गया है।
इसलिए साईन की फिल्म
फिल्म 'यंगिस्तान' के निर्देशक सैयद अहमान अफजल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे और इसका निर्माण क्रिअन मीडिया द्वारा किया जायेगा।
फिल्म में इस वर्ष जुलाई में काम शुरू हो सकता है। निर्देशक ने कहा कि जब रणदीप ने इसकी कहानी सुनी तो उन्हें बहुत पसंद आई।
हाल ही में रणदीप हुड्डा ने किक और रंगरसिया में शानदार अभिनय का नजारा पेश किया था।