{"_id":"de55f4a0-db0d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-learns-punjabi-for-abhinav-kashyap-s-besharam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर की अभिनव से क्यों नहीं पट रही?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की अभिनव से क्यों नहीं पट रही?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
आमतौर पर फिल्म निर्देशक रणबीर कपूर के साथ काम करने के दौरान उनकी तारीफ
विज्ञापन
के पुल बांधते हैं लेकिन 'बेशरम' फिल्म के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। 'बेशरम' के फिल्म निर्देशक रणबीर कपूर के उच्चारण से खुश नहीं हैं।
एक तरफ जहां चारों तरफ रणबीर के अभिनय की तारीफ हो रही है। वही एक निर्देशक है जो उनसे खुश नहीं। निर्देशक अभिनव को रणबीर के अभिनय से नहीं, बल्कि उनके पंजाबी उच्चारण से परेशानी है।
रणबीर कपूर फिल्म 'बेशरम' में जो किरदार निभा रहे हैं, वह पंजाबी प्रांत से संबंध रखता है। और यही वजह है कि इस फिल्म के लिए वे अपनी पंजाबी दुरुस्त कर रहे हैं.
रणबीर खुद पंजाबी हैं, लेकिन आमतौर पर वे घर पर अपने माता पिता से हिंदी या अंग्रेजी में बात करते हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए पंजाबी में अलग से क्लासेज लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अभिनव कश्यप ने रणबीर के लिए पंजाबी क्लासेज अरेंज किये हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हो रही है और वही रणबीर कपूर शूटिंग के साथ पंजाबी उच्चारण भी सीख रहे हैं।
खुद ऋषि कपूर भी इस बात से खुश हैं कि उनके बेटे की पंजाबी अब पहले से अधिक दुरुस्त हो जायेगी। इसीलिए वे भी अपने बेटे को काफी प्रोत्साहित कर रहे हैं।