फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor talking about his girlfriends

'जिंदगी में आई लड़कियों से सीखा फैशन'

Wed, 31 Aug 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 31 Aug 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor talking about his girlfriends

रणबीर कपूर अपने रिश्तों के लेकर हमेशा ईमानदार रहे हैं। यही वजह कि वह अपनी प्रेमिकाओं पर बात छिड़ने पर असहज नहीं होते और ईमानदारी से बतियाते हैं। बीते रविवार को मुंबई में संपन्न हुए एक फैशन वीक में भी यह बात देखने को मिली। रणबीर जब रैंप पर चल रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना फैशन गुरू किन लोगों को मानते हैं।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने जिन नायकों के नाम लिए उनमें अमिताभ बच्चन, इमरान खान और रणवीर सिंह शामिल थे। गौर करें कि रणवीर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड के वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड हैं। जब फैशन सिखाने वाली नायिकाओं की बात आई तो रणवीर ने बेहिचक अपनी तीनों चर्चित गर्लफ्रेंड्स के नाम लिए। उन्होंने सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और यहां तक कि कैटरीना का नाम लेने में हिचक नहीं दिखाई। कैटरीना से तो उनकी इन दिनों बोलचाल तक बंद है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहली फिल्म सांवरिया के दौरान रणबीर हीरोइन सोनम कपूर के नजदीक थे। सोनम को इन दिनों फैशन दीवा कहा जाता है। इसके बाद रणबीर बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के दौरान दीपिका के नजदीक आ गए थे। अंत में अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान उनका कैरीटना से इश्क शुरू हुआ था, जो लिव-इन रिलेशनशिप तक पहुंचता हुआ कुछ महीने पहले खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप पर चल रहे थे। रणबीर के फिल्म करिअर की शुरुआत से कुणाल उनसे जुड़े हैं। फिल्म बेशरम में कुणाल ने रणबीर की ड्रेसेज डिजाइन की थीं। उनकी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस में भी कुणाल ही डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed