{"_id":"5b348d8a4f1c1b13358b9241","slug":"ranbir-kapoor-starrer-sanju-film-screening-held-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' की स्क्रीनिंग पर फैंस को वेव करते हुए नजर आए रणबीर कपूर, 'बाबा' ने जमाई रौनक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' की स्क्रीनिंग पर फैंस को वेव करते हुए नजर आए रणबीर कपूर, 'बाबा' ने जमाई रौनक
Thu, 28 Jun 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju screening
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज होने में महज कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में पूरी स्टारकास्ट फिल्म को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बीच बुधवार को बॉलीवुड के सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें सभी दिग्गज एक्टर्स पहुंचे। फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर कार से ही फैंस को वेव करते हुए नजर आए तो बाकी स्टार्स ने भी फैंस को आकर्षित करने को मौका नहीं छोड़ा।
2 of 5
sanju screening
'संजू' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में यशराज स्टूडियो में रखी गई थी। इस मौके पर रणबीर के अलावा संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ पहुंचे थे। इसके साथ ही सोनी राजदान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, मनीषा कोइराला, देविड धवन, दिव्या खोसला कुमार और फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर भी पहुंचीं।
3 of 5
sanju screening
फिल्म को देख चुके लोगों ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है। इंटरनेट यूजर्स जहां रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं बाकी के किरदारों ने भी बॉलीवुड सेलेब्स का दिल जीत लिया है।सेलेब्स का मानना है कि 'संजू' के हिट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि पिछले कुछ सालों में बनी तमाम बड़ी बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju screening
दिलचस्प बात यह है कि 'संजू' फिल्म में संजय दत्त का केमियो है। वह स्क्रीन पर रणबीर के साथ एक गाने में नजर आएंगे। इसके अलावा परेश रावल और विकी कौशल की परफॉरर्मेंस भी जोरदार है। ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
sanju screening
फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।