फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Starrer Animal Actor Babloo Prithiveeraj To Divorce Second Wife Rukmini Sheetal?

Babloo Prithiveeraj: बबलू पृथ्वीराज दूसरी पत्नी शीतल से लेने वाले हैं तलाक? 33 साल छोटी लड़की से रचाई थी शादी

Mon, 04 Dec 2023 10:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 04 Dec 2023 10:08 PM IST
सार

बबलू पृथ्वीराज और उनकी पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया से तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इस कपल के अलग होने की खबरे तब चर्चा में आईं जब उनकी पत्नी शीतल ने फैन का एक कमेंट लाइक किया, जिसमें उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया था।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Starrer Animal Actor Babloo Prithiveeraj To Divorce Second Wife Rukmini Sheetal?
बब्लू पृथ्वीराज और शीतल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता बबलू पृथ्वीराज ने हाल ही में एनिमल स्टारर एनिमल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। एनिमल में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों के एक लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने पिछले साल अपने से 33 साल छोटी लड़की से शादी रचाई थी। इस शादी को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह उनकी दूसरी शादी थी अब उनकी शादी को लेकर खबर आ रही है कि ये कपल अलग हो गया है।

विज्ञापन


कपल ने सोशल मीडिया से हटाईं तस्वीरें

बबलू पृथ्वीराज और उनकी पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया से तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इस कपल के अलग होने की खबरे तब चर्चा में आईं जब उनकी पत्नी शीतल ने फैन का एक कमेंट लाइक किया, जिसमें उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीतल से सोशल मीडिया पोस्ट पर किसी ने एक्टर के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल किया। यूजर ने सवाल किया था, 'क्या आप दोनों का ब्रेकअप हो गया है?' शीतल ने इसका जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यूजर के कमेंट को लाइक किया। 

विज्ञापन


पति सूरज के साथ रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता के जन्मदिन पर नहीं पहुंची थीं शीतल

अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इन दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं। हालांकि, नेटिजन्स यह मान रहे हैं कि बबलू पृथ्वीराज और शीतल का तलाक लेने वाले हैं। बबलू पृथ्वीराज की बर्थडे पार्टी में उनकी पत्नी शीतल की गैरमौजूदगी ने भी फैंस के मन में दोनों के अलग होने की अफवाहों ने जगह बना ली है। बब्लू की दूसरी पत्नी रुक्मिणी शीतल मलेशियाई मूल की हैं। अभिनेता उनसे पहली बार तब मिले थे, जब वह एक कार्यक्रम के लिए मलेशिया गए थे। 


New Year 2024: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे सितारे, शाहिद, नोरा, मलाइका और हनी सिंह एक साथ मचाएंगे धमाल


पिछले वर्ष दोनों ने रचाई थी शादी

दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी। बता दें कि बबलू पहले से ही शादीशुदा थे। साल 1994 में उन्होंने बीना से शादी की थी। जानकारी के मुताबिक उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। 

करीना ने गोल्डन लुक, मृणाल ने साड़ी में ढाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed