फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor search new home

फिर मकान की तलाश में निकल पड़े रणबीर

Wed, 09 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 09 Mar 2016 07:08 PM IST
सार

  • ब्रेकअप के बाद घर के लिए परेशान हैं रणबीर
  • मां-पाप के घर में नहीं लग रहा दिल

विज्ञापन
Ranbir kapoor search new home
रणबीर कपूर - फोटो : gettyimages

विस्तार

लिव-इन रिलेशन खत्म होने के बाद कैटरीना कैफ तो आशियाना तलाश ही रही हैं, मगर रणबीर कपूर को भी सुकून नहीं मिल रहा है। वह माता-पिता के घर पहुंचे और वहां से जल्द ही निकल गए। लेकिन एक बार फिर उन्हें नए फ्लैट की तलाश है। दो दिवाने शहर में/रात में या दोपहर में/आबोदाना, ढूंढते हैं इक आशियाना... यह गाना आजकल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की कहानी बन गया है।

विज्ञापन


मुंबई के उपनगर बांद्रा के प्रॉपर्टी डीलर मजाक में इन सितारों के लिए यही गाना गुनगुना रहे हैं। इन दोनों की पैदाइश से पहले 1977 में गुलजार ने यह गाना फिल्म घरौंदा में लिखा था। वैसे घरौंदा के नायक-नायिका के विपरीत रणबीर-कैटरीना अपने अलग-अलग मकान ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों कार्टर रोड स्थित लिव-इन वाले फ्लैट से बाहर क्या आए, उन्हें रहने को मनचाहा और सुकूनदायी ठिकाना नहीं मिल रहा है। यूं तो रणबीर कैटरीना से अलग होकर माता-पिता के पास पहुंच गए थे लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना फ्लैट ले लिया। परंतु जब उन्हें मालूम हुआ कि माता-पिता भी उन्हीं के अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में आ रहे हैं तो खबर है कि जूनियर कपूर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी में हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लिया फ्लैट नहीं आ रहा रास

Ranbir kapoor search new home
नए घर की तलाश में रणबीर कपूर - फोटो : gettyimages

बताया जा रहा है कि जिस विल्सन अपार्टमेंट में रणबीर ने फ्लैट लिया था, वह जल्द ही वहां से निकलने की योजना में लग गए हैं। बताया जाता है कि वह अब संजय दत्त के पाली हिल स्थित मकान के नजदीक अपार्टमेंट की तलाश में हैं। संजय के नजदीक क्यों! जानकारों के मुताबिक यह संभव है कि रणबीर संजू की बायोपिक की तैयारी के सिलसिले में ऐसा कर रहे हों।

मंगलवार को रणबीर ने इस इलाके के एक फ्लैट देखा और वह उन्हें पसंद भी आया। रोचक बात यह है कि मकान की तलाश में लगीं कैटरीना को भी कुछ दिनों पहले प्रॉपर्टी डीलर ने यही फ्लैट दिखाया था, जो उन्हें अच्छा नहीं लगा था।

रणबीर ने अभी अंतिम जवाब नहीं दिया है कि वह इसे लेने जा रहे हैं या नहीं अथवा यहां शिफ्ट होंगे या नहीं। लेकिन माना यही जा रहा है कि इन दिनों वह जिस मनःस्थिति से गुजर रहे हैं उसमें ज्यादा से ज्यादा वक्त अकेले गुजारना चाहते हैं।

संजय दत्त को समझने के लिए उनके पड़ोस में पहुंचे रणबीर!

Ranbir kapoor search new home
रणबीर कपूर - फोटो : gettyimages

रणबीर पारिवारिक या निजी जीवन की बातों के बजाय पूरा ध्यान करिअर पर केंद्रित कर रहे हैं। कैटरीना के साथ वाली जग्गा जासूस की शूटिंग अधूरी लटकी है और संजय दत्त की रिहाई के बाद बायोपिक की तैयारियां तेज हो गई हैं।

रणबीर के करीबियों ने संकेत दिए हैं कि इस फिल्म को वह बहुत ही महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ऐसे में वह संजय दत्त और उनके जीवन को ज्यादा से ज्यादा समझने के लिए अगर उनके घर के नजदीक फ्लैट ले लें तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed