फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir Kapoor in between Hrithik Roshan-Kangana Ranaut

कंगना रनौत-रितिक रोशन के झगड़े बीच आए रणबीर कपूर खुल गई

Tue, 12 Apr 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 12 Apr 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
ranbir Kapoor in between Hrithik Roshan-Kangana Ranaut
क्या रितिक रोशन और कंगना रनौत के झगड़े की एक वजह रणबीर कपूर थे? हालिया विवाद में इस सवाल पर हर तरफ चुप्पी थी। परंतु ऐसा लगता है कि अपने अतीत से मुक्त होने की कोशिश कर रहे कंगना और रणबीर मिलकर अपने लिए नए आसमान की तलाश में हैं।
विज्ञापन


रितिक रोशन और कंगना रनौत के झगड़े में पिछले दिनों 'एक युवा सितारे' का नाम आया था। कहा गया कि कंगना के साथ अच्छे दिनों में जब रितिक को पता चला था कि यह सितारा ‘क्वीन’ के नजदीक आने की कोशिश कर रहा है तो वह असुरक्षित महसूस करने लगे।
विज्ञापन


यह बात भी दोनों के बीच झगड़े की एक वजह बनी। अटकलें थीं कि यह सितारा कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। वह तब कैटरीना कैफ के साथ अपने संबंधों के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। कैटरीना उन दिनों रितिक के साथ फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, दुनिया देख रही है कि रितिक-कंगना और रणबीर-कैटरीना के संबंध कड़वाहटों के साथ खत्म हो गए हैं। अब चर्चे हैं कि रणबीर और कंगना बॉलीवुड की नई हसीन जोड़ी हो सकते हैं!

सैफ अली-करीना के घर में खुली पोल

ranbir Kapoor in between Hrithik Roshan-Kangana Ranaut
रविवार की रात को इन दोनों सितारों के सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा स्थित पर घर पर साथ डिनर करने की खबरें आ रही हैं। इस बात ने बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों की हवा गर्म कर दी है।

हर कोई चौंक रहा है। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि संजय दत्त के जीवन पर बनने जा रही बायोपिक में रणबीर के अपोजिट कंगना रनौत नजर आएंगी।

डिनर से इस बात की पुष्टि के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बायोपिक में कंगना फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म में वह संजय की पत्नी मान्यता दत्त की भूमिका निभा सकती हैं। जल्द ही पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है क्योंकि बायोपिक की शूटिंग इसी साल शुरू होनी है।

कहां से सुलगी चिंगारी

ranbir Kapoor in between Hrithik Roshan-Kangana Ranaut
उल्लेखनीय है कि रणबीर कपूर ने क्वीन में कंगना के रोल की खूब तारीफ की थी और कहा था कि वह कंगना के साथ काम भी करना चाहते हैं। रणबीर करीना के चचेरे भाई हैं। करीना के घर पर कंगना की मौजूदगी मायने रखती है।

वैसे कंगना ने हाल में निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म में करीना के पति सैफ अली खान के साथ काम किया है। ऐसे में इन सबकी मित्रता कोई नई तस्वीर सामने ला सकती है।

बताया जाता है कि इस डिनर में बाद में सोनम कपूर भी अपनी बहन रेहा के साथ पहुंची थीं। एक समय सोनम के साथ रणबीर के बहुत अच्छे रिश्ते थे, जो बाद में खराब गए। परंतु अब वे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed