{"_id":"932058f5306f3398385f9d4c173dcc7c","slug":"ranbir-kapoor-film-postpone","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने दी रणबीर कपूर को पटकनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने दी रणबीर कपूर को पटकनी
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 01 Apr 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान तिकड़ी का असर अभी भी बॉलीवुड से कम नहीं हुआ है। इसकी एक झलक रणबीर-आमिर टकराव में दिखी।
विज्ञापन
अभी तक चर्चा थी कि रणबीर कपूर की फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और आमिर खान की फ़िल्म 'पीके' एक ही दिन यानी क्रिसमस पर रिलीज होगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि 'बॉम्बे वेलवेट' के निर्माताओं ने अपनी फ़िल्म की प्रदर्शन तारीख को आगे बढ़ाने का फैंसला कर लिया है।
जहाँ बॉम्बे वेलवेट' के निर्देशक अनुराग कश्यप है वहीं 'पीके' को हिरानी ने निर्देशित किया है। आमिर की फ़िल्म 'पीके' के साथ टकराव से बचने के लिए ही यह फैंसला लिया गया है।
विज्ञापन
सूत्र कहता है, "'बॉम्बे वेलवेट' के प्रदर्शन की तारीख इसके शुरू होने से पहले ही 25 दिसंबर कर दी गई थी। लेकिन जब 'पीके' के बारे में कहा गया कि इसे 25 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। तो फॉक्स्टार ने फ़िल्म के प्रदर्शन की तारीख को बदल दिया है। क्योंकि वह आमिर खान से टकराना नहीं चाहते। हालाँकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं एक और सूत्र का यह भी कहना है, "फॉक्स स्टार के सीइओ विजय सिंह और अनुराग कश्यप से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन संयोग से कश्यप ने हाल ही में घोषणा की थी कि हिरानी उन्हें फ़िल्म के प्रदर्शन के मामले में कोई रास्ता नहीं दे रहे है। इसमें सिर्फ एक फोन ही तो करना है।