फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Compares Nitesh Tiwari Ramayan Film With Lord Of The Rings Series

‘रामायण’ फिल्म के रनटाइम को लेकर रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ सीरीज से की तुलना

Sat, 04 Apr 2026 04:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 04 Apr 2026 04:51 PM IST
सार

Ramayan Movie: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ी और रोमांचक जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Compares Nitesh Tiwari Ramayan Film With Lord Of The Rings Series
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को दिखाया गया है। हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर बड़े खुलासे किए। साथ ही उन्होंने फिल्म की रनटाइम को लेकर भी बड़े स्टेटमेंट दिए हैं। 

विज्ञापन


रनटाइम को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर 
हाल ही में रणबीर ने बताया कि यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी और दोनों को मिलाकर इसका कुल रनटाइम करीब 6 घंटे का होगा। यानी हर पार्ट लगभग 3 घंटे के आसपास हो सकता है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बेहद भव्य बताते हुए कहा कि यह किसी भी मायने में ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से कम नहीं है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और गहरी भावनाएं देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन

रणबीर के मुताबिक, ‘रामायण’ सिर्फ एक एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं होगी, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर जीत की कहानी के साथ-साथ रिश्तों और जीवन के मूल्यों को भी खूबसूरती से पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है। भारी-भरकम बजट के साथ बनाई जा रही यह फिल्म एक ग्रैंड सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए तैयार है, जिसे मेकर्स इंटरनेशनल स्तर पर पेश करने की योजना बना रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed