फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Answers Fans Question About Upcoming Film Delay

फिल्मों को लेकर फैंस ने क्यों मारा ताना? जाहिर की नाराजगी; रणबीर कपूर ने कहा- ‘यह मेरा बैड लक है…’

Sun, 15 Feb 2026 04:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 15 Feb 2026 04:09 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Talk About Upcoming Film: हाल ही में रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान फैंस ने अभिनेता को ट्रोल किया? इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्में रहीं? फैंस को रणबीर कपूर ने भी अपने तरफ से जवाब देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Answers Fans Question About Upcoming Film Delay
रणबीर कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रणबीर कपूर की दो साल से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वह साल 2023 में फिल्म ‘एनिलम’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय, एक्शन को दर्शकों ने पसंद किया। इस साल उनकी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा। लेकिन फैंस रणबीर कपूर से काफी निराश हैं। यह नाराजगी ट्रोलिंग के तौर पर भी अभिनेता के सामने आई। जानिए, इस पर रणबीर कपूर ने क्या जवाब दिया। 

विज्ञापन


फैन ने कसा फिल्में रिलीज ना होने पर तंज
हाल ही में अपने लाइफस्टाइल ब्रैंड के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। इसमें फैंस की कई बातों के जवाब दिए। एक फैन ने लाइव सेशन में कमेंट किया, ‘एक सुपरस्टार था जिसको फिल्में मिलती लेकिन वह 3 या 4 साल के लिए गायब हो जाता था।’ दरअसल, रणबीर कपूर के फैंस इस बात से नाराज हैं कि उनकी फिल्में दो साल से रिलीज नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


रणबीर कपूर ने फैंस को क्या दिया जवाब? 
फैन के सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने कहा, ‘यार, यह मेरा ही बैड लक है। जब भी मैं कोई फिल्म शुरू करता हूं तो अक्सर  लोग 4 या 6 महीने में फिल्म खत्म कर लेते हैं। लेकिन मेरी फिल्मों में बहुत टाइम लगता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब यह रिलीज होंगी, तो आप वह सारा टाइम भूल जाएंगे जो इसमें लगा है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं पिछले 2-3 साल से सच में बहुत मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि अच्छी चीजों में टाइम लगता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Answers Fans Question About Upcoming Film Delay
'रामायण' में रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम की भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम
ये खबर भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर आलिया को छोड़कर कहां मस्त हुए रणबीर कपूर, स्टाइल पर फिदा फैंस; देखें वायरल वीडियो 

रणबीर कपूर इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
इस साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। इसके पहला पार्ट दिवाली पर आएगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed