आखिर क्या गुल खिलाएगी 'जग्गा जासूस' की हॉट जोड़ी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' का फर्स्टलुक लीक हो गया है। रणबीर ने इससे जुड़ी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में रणबीर और कैटरीना एक साथ नजर आ रहें हैं पर रणबीर ने एक फनी मूंछ लगा रखी है।
यह फिल्म अगले साल 29 मई को रिलीज होगी। रणबीर इसमें जासूस बने हैं और कैटरीना उनकी असिस्टेंट का किरदार निभा रही हैं। खास बात यह है कि अपने जमाने सुपर स्टार गोविंदा इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अनुराग बसु के प्रोडक्शन में बन रही है।
फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा इसलिए भी है क्योंकि रणबीर-कैटरीना की शादी को लेकर आजकल कई कयास लगाए जा रहे हैं।
'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' का पोस्टर रिलीज
दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' का पोस्टर शनिवार को कोलकाता के 'द ग्रेट ईस्टर्न होटेल' में लॉन्च किया गया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत 'ब्योमकेश बख्शी' का किरदार निभा रहे हैं।
20 दिसंबर 1943 को कोलकाता के इसी होटल पर जापान ने हमले किए थे। दिबाकर बैनर्जी ने शनिवार को इसी हमले की बरसी पर पोस्टर लॉन्च रखा। 'ब्योमकेश बख्शी' पर टीवी सीरियल भी बन चुका है, जो कि बहुत लोकप्रिय हुआ था। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।