'मुझे नहीं लगता, रणबीर-दीपिका अच्छे एक्टर हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे आम तौर पर एक निर्देशक को आपने अपनी फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते ही सुना होगा। लेकिन इम्तियाज अली ऐसा नहीं सोचते। 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज ने अपनी आने वाली फिल्म 'तमाशा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी कास्ट रणबीर कपूर और दीपिका की 'बुराई' की।
इम्तियाज ने कहा,'मैं इन दोनों को अच्छा अभिनेता नहीं मानता और शायद इनसे खराब कोई है भी नहीं।' इम्तियाज ने कहा, 'इन दोनों के साथ काम करना अजीब है, मैं इन्हें अच्छा अभिनेता नहीं मानता बल्कि ये खराब हैं।'
एकबारगी सभी को हैरान कर देने वाले इस जवाब को स्पष्ट करते हुए इम्तियाज बोले, 'अरे ये अच्छे नहीं, बहुत अच्छे हैं और खराब इसलिए क्योंकि ये सीन को कुछ से कुछ बना देते हैं और निर्देशक की चलने नहीं देते।' सभी ने इम्तियाज की इस सफाई के बाद चैन की सांस ली।
'ये सीन को ऊंचे तक ले जाते हैं'
इम्तियाज जो फिल्म 'रॉकस्टार' (2011) में रणबीर कपूर और 'लव आजकल' (2009) में दीपिका के साथ काम कर चुके हैं। वो मानते हैं कि ये दोनों सबसे बेहतर हैं। वो कहते हैं, 'आप इन्हें अपना आईडिया बताते हैं और फिर ये सीन को एक उंचे और बेहतर लेवल पर ले जाते हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते थे।'
इम्तियाज - रणबीर - दीपिका की एक साथ 'तमाशा' पहली फिल्म है और इस फिल्म के अभी से काफी चर्चे हैं। माना जा रहा है कि लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके रणबीर के लिए यह वापसी साबित हो सकती है। रणबीर-दीपिका का साथ होना भी फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है।