फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor alia bhatt starrer Brahmastra release on 4th December 2020

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट का एलान, अभिनेता ने कहा- 'मेरे घरवाले भी पूछने लगे हैं'

Sun, 02 Feb 2020 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Feb 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt starrer Brahmastra release on 4th December 2020
रणबीर कपूर और आलिया - फोटो : social media

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म चार दिसंबर 2020 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आलिया भट्ट ने एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर 2020, वादा रहा।' 

विज्ञापन


वीडियो में फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर बैठे हुए हैं, जबकि आलिया उनका वीडियो बना रही हैं। रणबीर, अयान से कहते हैं कि 'मजाक बन गया हूं मैं। ऑनलाइन लोग मुझसे कह रहे हैं कि अगर फिल्म को लेट करना है तो रणबीर को साइन कर लो। मेरे मां-बाप मुझसे पूछने लग गए हैं कि तू अभी भी फिल्म में एक्टिंग कर रहा है कि फुटबॉल और लड़की के पीछे भाग रहा है।' 
विज्ञापन


रणबीर के नाराज होने के बाद अयान उनसे शांत रहने के लिए कहते हैं। साथ ही बताते हैं कि हर अच्छी चीज को बनने में टाइम लगता है। वीडियो के आखिर में अमिताभ बच्चन फिल्म की रिलीज डेट बताते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@amitabhbachchan #RanbirKapoor #AkkineniNagarjuna @imouniroy @ayan_mukerji @ipritamofficial @karanjohar @apoorva1972 #NamitMalhotra @marijkedesouza @dharmamovies @foxstarhindi @brahmastrafilm

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on



'ब्रह्मास्त्र' को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं जिसके बाद वो 'ब्रह्मास्त्र' पर काफी ध्यान दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में कुछ नए सीन डालने को कहा और इसे उत्तर भारत से जोड़ने के लिए इसकी पटकथा में फेरबदल भी किया है। फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में फिल्म का लोगो भी जारी किया था।

कपूर खानदान के इस अभिनेता की मेहंदी सेरेमनी, करिश्मा-अंबानी सहित पहुंचीं कई हस्तियां

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed