फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir going to London with katrina of the new year

कैटरीना को पाने के लिए लंदन जाएंगे रणबीर

Sat, 13 Dec 2014 12:42 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Ranbir going to London with katrina of the new year

क्या न्यू ईयर पर रणबीर कपूर कैटरीना का हाथ मांगने लंदन जा रहे है? खबर है कि रणबीर और कैटरीना कैफ ने इस साल न्यू ईयर पार्टी के लिए लंदन को चुना है। पर इसके साथ यह भी खबर है कि यह दोनों स्टार्स शादी का अंतिम फैसला कैटरीना के घर पर कर लेंगे। इसके लिए रणबीर कटरीना की मां से उनका हाथ मांग सकते हैं।

विज्ञापन


वैसे भी पिछले कुछ दिनों से मुम्बई में दोनों एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं। इस घर में उन्होंने हाल ही में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को दावत भी दी थी। इससे पहले जब स्पेन में दोनों साथ छुट्टियां मनाते देखे गये, तब भी इनका रिलेशनशिप सबके सामने आ गया था।
विज्ञापन


कैटरीना के परिवार के साथ मनाएंगे नये साल का जश्न

Ranbir going to London with katrina of the new year

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ इन दिनों न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन की प्‍लान‍िंग में मशरूफ हैं। बॉलीवुड के ये दोनों स्‍टार्स लंदन में मिलेंगे और वहीं न्‍यू ईयर पार्टी भी मनाएंगे। इस पार्टी की खास बात यह है कि कटरीना कैफ का घर लंदन में है और यह पार्टी वहीं होगी।

इस खास मौके पर रणबीर कपूर कैटरीना की मां के साथ समय बिताएंगे। हालांकि मुम्बई में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक साथ ही रहते हैं, इस कारण यह खबर आ रही है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पर रणबीर कपूर के घर में अभी भी कैटरीना को लेकर मामला साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed