फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbeer kapoor said somthing about salman khan

सलमान को लेकर रणबीर कपूर ने अब खोली जुबान

Sat, 09 May 2015 10:10 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
ranbeer kapoor said somthing about salman khan

सलमान खान को लेकर बॉलीवुड के सितारे एक-एक कर के बयान दे रहे हैं। लोगों को इंतजार था रणबीर कपूर के बयान का। जो सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को उनसे दूर ले गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इन दोनों सितारों के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं रह गया है। ऐसे में रणबीर की सलमान के केस पर अब तक की चुप्पी टूटने का सभी को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन


अब जाकर रणबीर ने सलमान खान के बारे में कुछ कहा है। आप भी जानिए रणबीर कपूर की यह प्रतिक्रिया।

सलमान के जेल जाने के बाद बॉलीवुड स्टार्स एक-एक कर के मीडिया में इस खबर के प्रति अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में रणबीर कपूर ने भी अपना बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान को बताया बेहतरीन इंसान

ranbeer kapoor said somthing about salman khan

रणबीर ​जो इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रोमोशन में जुटे हैं, ​पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "हम कानून को चुनौती देने या उसके खिलाफ कुछ भी कहने वाले कौन होते हैं।

मैं व्यक्तिगत रूप से सालों से सलमान खान को जानता हूं। वह बेहतरीन इंसानों में से एक है। वह एक बेहतरीन इंसान है।​"

32 साल के अभिनेता ने कहा​, "उन्होंने अपने फाउंडेशन के माध्यम से और उससे इतर बहुत सारे लोगों की मदद की है। उन्होंने समाज के लिए जबरदस्त काम किया है इसलिए फैसले पर टिप्पणी करने की बजाए हमें उनके काम से प्रेरित होना चाहिए।​"

उन्होंने ​यह भी ​कहा​, "वह एक विश्व नायक है...हम सभी उनसे प्रेम करते हैं। वह वापसी करेंगे। उनके परिवार को मजबूती मिले, हम उनके लिए प्रार्थनाएं करते हैं।​"

सलमान की सजा को लेकर सवाल पूछे जाने पर रणबीर ने कहा​, "मैं भारतीय कानून पर टिप्पणी नहीं कर सकता...क्या सही है और क्या गलत है मैं उसपर कुछ नहीं कह सकता...इसे ​(​कानून​) लेकर कुछ भी कहना मेरे लिए गलत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed