फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies

Ramesh Sippy B'day: 'शोले' ही नहीं, इन फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिल में उतरे रमेश सिप्पी, देखिए लिस्ट

Thu, 23 Jan 2025 08:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jan 2025 08:42 AM IST
सार

Ramesh Sippy Birthday: मशहूर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी आज 23 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन
Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
रमेश सिप्पी की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परदे पर जय और वीरू की दोस्ती की मिसाल पेश करने वाले और सिनेमा को गब्बर और शाकाल जैसे खलनायकों से रूबरू कराने वाले निर्देशक रमेश सिप्पी आज 23 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी बात आती है तो लोग फिल्म 'शोले' का जिक्र करते हैं। मगर, रमेश सिप्पी ने इसके अलावा और भी कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने फिल्म 'अंदाज' से निर्देशन में डेब्यू किया। रमेश सिप्पी अपने दौर के दिग्गज निर्माता रहे गोपालदास परमानंद सिप्पी यानी जीपी सिप्पी के बेटे हैं। उन्हें निर्देशन का हुनर और सिनेमा की समझ विरासत में मिली। जानते हैं निर्देशक की लोकप्रिय फिल्मों के बारे में

विज्ञापन

Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया

अंदाज (1971)
रमेश सिप्पी ने बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'अंदाज' बनाई। उससे पहले सात साल उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इस फिल्म को उनके पिता जीपी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया। शम्मी कपूर और हेमा मालिनी जैसे सितारों पर इसके बाद शोहरत और दौलत की बारिश हुई। फिल्म सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना के नाम पर बेची गई जिनका फिल्म में बहुत कम काम है। यह फिल्म हिट रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
सीता और गीता - फोटो : सोशल मीडिया

सीता और गीता (1972)
इसमें हेमा मालिनी डबल रोल में दिखीं। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस दूसरी फिल्म में हेमा मालिनी के अलावा धर्मेंद्र और संजीव कुमार भी नजर आए। इनमें इसी फिल्म के दौरान असल जिंदगी में लव ट्रायंगल बन गया। यह फिल्म दो जुड़वा बहनों सीता और गीता की कहानी है जो अपने जन्म के वक्त ही एक दूसरे से अलग हो जाती हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद जुड़वा भाई बहनों को लेकर हिंदी सिनेमा में बहुत सी फिल्में बनीं। 

विज्ञापन

Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
शोले - फोटो : सोशल मीडिया

शोले (1975)
हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म बन चुकी 'शोले' का निर्देशन भी रमेश सिप्पी ने किया है। अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा फिल्म के सहायक भूमिका निभाने वाले कलाकार भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए। डायलॉग से लेकर कहानी हर चीज हिट रही। 

Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
शक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति (1982)
साल 1982 की फिल्म के साथ रमेश सिप्पी अपने करियर की सफलता की एक और सीढ़ी को लांघ गए। अपने समय के शीर्ष अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को एक साथ पर्दे पर लाने का श्रेय इसी इकलौती फिल्म को जाता है। इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप और अमिताभ दोनों को नामित किया गया था, लेकिन अंत में बाजी दिलीप कुमार ने मारी। 

Ramesh Sippy Birthday: Know About Sholay to shakti Fame Director career and Movies
सागर - फोटो : सोशल मीडिया

सागर (1985)
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर बहुत नाराज थे जब फिल्म ‘बॉबी’ में काम करने के बाद अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली। फिर जब शादी के 12 साल बाद डिंपल ने फिल्मों में वापसी का मन बनाया तो रमेश सिप्पी ने ऋषि और डिंपल को एक साथ अपनी फिल्म ‘सागर’ में कास्ट किया। फिल्म में अभिनेता कमल हासन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed