Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana X review what people say about Ranbir Kapoor yash and sai Pallavi film

रामायण एक्स रिव्यू: 'परिवार के साथ देखें', रावण के किरदार पर उठे सवाल; जानें यूजर्स को कैसी लगी फिल्म

Thu, 05 Nov 2026 09:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Nov 2026 09:19 AM IST
सार

  • Ramayana X Review: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • कई दर्शकों ने पहले दिन इसका पहला शो देखा है।
  • दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Ramayana X review what people say about Ranbir Kapoor yash and sai Pallavi film
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अदाकारी वाली इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म 'रामायण' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। इसका असर सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। यूजर्स ने इसे देखकर एक्स पर इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

यूजर ने की परिवार के साथ देखने की गुजारिश
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' बहुत पसंद आई है। उसने एक्स पर फिल्म की बारे में लिखा, 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और रामायण है। परिवार के साथ देखें।'
 
यूजर को पसंद आया पूरी स्टारकास्ट का काम
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट का काम बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'एक बेहतरीन रामायण। राम के रूप में रणबीर कपूर बहुत शानदार रहे। सीता के रूप में साई पल्लवी अच्छी लगीं। रावण के रूप में यश बेहतरीन थे। परफेक्ट ड्रामा और सेट-अप। रेटिंग की कोई जरूरत नहीं। बस जाइए और इसे बड़े पर्दे पर देखिए। खासकर जटायु का वीएफएक्स अच्छा है। बेहतरीन अनुभव रहा। जय श्री राम।'
 
यूजर ने 'रामायण' के मेकर्स की तारीफ की
एक यूजर को फिल्म बहुत पसंद आई है। उन्होंने इसके मेकर्स की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'रामायण देख रहा हूं और सच कहूं तो इसे बनाने वालों ने बहुत शानदार काम किया है। इसे जरूर देखना चाहिए। भले ही आप धार्मिक न हों, भगवान में विश्वास न रखते हों या रामायण को सिर्फ एक पौराणिक कथा मानते हों। आपको इसे इसकी कहानी और स्क्रीन पर इसे जिस खूबसूरती से पेश किया गया है, उसके लिए जरूर देखना चाहिए।'
 
यूजर को पसंद आया एक्शन सीन
एक यूजर को 'रामायण' का एक्शन सीन पसंद आया है। उसने फिल्म की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, 'रावण बनाम जटायु, सिनेमा के इतिहास का सबसे शानदार हवाई युद्ध। बस कमाल! इसे जितनी बड़ी स्क्रीन पर हो सके, देखें।
 
यूजर को पसंद आई यश की स्क्रीन प्रेजेंस
एक और यूजर ने फिल्म में यश की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। उसने यश के एक्शन सीन शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'स्क्रीन पर मौजूदगी मायने रखती है।'
 
यूजर ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
एक यूजर को पूरी फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है। उनके मुताबिक फिल्म इतनी अच्छी कमाई करेगी कि यह ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।
 
यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर को फिल्म 'रामायण' बहुत पसंद आई है। उन्होंने लिखा, 'रामायण मूवी एक महागाथा है। सफर की शुरुआत हो चुकी है। आखिरकार वह पल आ ही गया। रामायण की दुनिया में कदम रखते हुए एक यादगार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।
बेहद शानदार विजुअल्स, दिव्य पल और स्क्रीन पर यश की जबरदस्त मौजूदगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने ली चुटकी
एक यूजर ने फिल्म 'रामायण' के टिकट की कीमत को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने टीवी शो 'रामायण' का एक इमेज शेयर करते हुए लिखा 'मेरे पास पुरानी रामायण देखने का ही बजट है।'
 
यूजर ने बताई औसत फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को औसत बताया है। इसके बावजूद उन्होंने अपील की है कि इसे सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए। उन्होंने यश की तारीफ की है। यूजर ने लिखा, ''रामायण' को एक बार देखा जा सकता है। जटायु वाला हिस्सा उस भव्यता की झलक देता है जो इस फिल्म में हो सकती थी। अफसोस, इसमें वह बात नहीं है, जो लंबे समय तक याद रहे। यश ने बेहतरीन काम किया है। उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं। फिर भी, इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखना चाहिए।'
 

रावण के किरदार पर उठे सवाल
एक यूजर ने फिल्ममेकर्स पर रावण के किरदार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा 'मुझे इन निर्देशकों और अभिनेताओं की बात समझ नहीं आती। मतलब ये रावण के बारे में कभी कुछ बुरा नहीं बोलते, बल्कि हमेशा उसे ऐसे पेश करते हैं जैसे वह कोई सुपरस्टार हो, जिसमें कोई कमी न हो और जिसे लोग गलत समझते हों? अरे भाई, वह तो एक छेड़छाड़ करने वाला है।
 
यूजर ने की कार्रवाई की मांग
एक यूजर को लगता है कि कई लोग फिल्म 'रामायण' के बारे में बहुत सारी जानकारी देकर फिल्म का मजा खराब कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, ' जो लोग फिल्म का मजा खराब कर रहे हैं, कृपया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वे हमारे अनुभव को खराब कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन

'रामायण' के बारे में जानकारी 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed