फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Producer Namit Malhotra Says Ranbir Kapoor Is Perfect To Play Lord Ram in nitesh tiwari movie

टाइम की लिस्ट में शामिल हुए रणबीर को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा ने दी बधाई, बोले- 'तुम्हारे पिता से तुम तक...'

Fri, 17 Apr 2026 10:25 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 17 Apr 2026 10:25 AM IST
सार

Ramayana Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के टाइम 100 लिस्ट में शामिल होने पर, रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने उन्हें बधाई दी और उन्हें इस पीढ़ी का 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' बताया।

विज्ञापन
Ramayana Producer Namit Malhotra Says Ranbir Kapoor Is Perfect To Play Lord Ram in nitesh tiwari movie
रणबीर कपूर-नितेश तिवारी-नमित मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर को हाल ही में टाइम मैगजीन की साल 2026 की टाइम 100 लिस्ट में शामिल किया गया है। यह सूची दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की होती है। इस खुशी की खबर पर आलिया भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर और कई सेलेब्स ने रणबीर को बधाई दी। वहीं 'रामायण' फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी रणबीर के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन

नमित मल्होत्रा का पोस्ट
नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ अमेरिका के हालिया सफर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नमित ने कैप्शन में लिखा, 'पिता के साथ खाना खाते और हंसते देखने से लेकर अब, 40 साल बाद, हम एक साथ 'रामायण' जैसे महान महाकाव्य को बना रहे हैं। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा है। मैंने आपका (रणबीर) पूरा सफर करीब से देखा है- ऊंचाइयां, गिरावटें, आपका शांत धैर्य और हर समय जमीन से जुड़े रहना। मुझे कभी कोई शक नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर को बताया सबसे अच्छा अभिनेता
नमित ने आगे रणबीर कपूर के लिए लिखा, 'भगवान राम का रोल निभाने के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप हमारी पीढ़ी के सबसे अच्छे अभिनेता हैं।' नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा कि टाइम मैगजीन की 2026 की सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट में रणबीर का शामिल होना बिल्कुल सही है।' उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया अब आपकी प्रतिभा को पहचान रही है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। आपको और भी बहुत सफलता मिले।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'
'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 'रामायण' में रणबीर के अलावा ये कलाकार नजर आएंगे-

  • साई पल्लवी - सीता
  • यश - रावण
  • सनी देओल - हनुमान
  • रवि दुबे - लक्ष्मण


यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday: सिनेमाकॉन 2026 में 'एवेंजर्स डूम्सडे' की दिखाई गई खास झलक, थोर-डॉक्टर डूम के बीच दिखी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed