फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayan stars Govil Sunil Lahiri and Deepika Chikhalia visited Ayodhya to shoot album Hamare Ram Aayenge

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचे राम-सीता और लखन! मंदिर निर्माण पर जताई खुशी

Wed, 17 Jan 2024 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। फिलहाल तीनों सितारे 'हमारे राम आएंगे' एल्बम की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन
Ramayan stars Govil Sunil Lahiri and Deepika Chikhalia visited Ayodhya to shoot album Hamare Ram Aayenge
दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या इन दिनों भक्ति रस में डूबी हुई है। ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियां श्रीराम की नगरी में चल रही हैं। इस बीच राम, सीता और लक्ष्मण भी अयोध्या पहुंच चुके हैं! जी हां, हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप में नजर आए सुनील लहरी की। ये तीनों सितारे 'हमारे राम आएंगे' एल्बम की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन

Ramayan stars Govil Sunil Lahiri and Deepika Chikhalia visited Ayodhya to shoot album Hamare Ram Aayenge
सुनील लहरी, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'अयोध्या का राम मंदिर हमारा 'राष्ट्र मंदिर' साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में जो संस्कृति धूमिल हो गई थी, अब यह मंदिर फिर से एक संदेश देगा जो हमारी संस्कृति को मजबूत करेगा'।
Manoj Bajpayee: फैंस को ‘बेवकूफ’ बनाने की नेटफ्लिक्स की साजिश का खुलासा, सामने आई शर्टलेस तस्वीर की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayan stars Govil Sunil Lahiri and Deepika Chikhalia visited Ayodhya to shoot album Hamare Ram Aayenge
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सुनील लहरी ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो रहा हूं, मुझे वह जानने का मौका मिल रहा है, जो मैं नहीं जानता था। देश में जो माहौल बना है, वह बहुत ही धार्मिक और बहुत ही सकारात्मक है।  यह दुनिया को बहुत ही सकारात्मक अहसास देगा'। एक्टर ने आगे कहा, 'जो लोग राम को नकारते रहे हैं, उन्हें तब तक नहीं पता कि राम क्या हैं, जब तक कोई रामायण न पढ़े। भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम हैं, रामायण भी हमें सिखाती है कि हमें मर्यादा के साथ रहना चाहिए, यह शिक्षा उन लोगों को नहीं पता जो राम को नकारते हैं'।
क्या पति भरत तख्तानी से बिगड़ चुके हैं ईशा देओल के रिश्ते? सोशल मीडिया पर शुरू हुई सुगबुगाहट!

विज्ञापन

Ramayan stars Govil Sunil Lahiri and Deepika Chikhalia visited Ayodhya to shoot album Hamare Ram Aayenge
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

सीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने कहा, 'हमारी छवि लोगों के दिलों में बस गई है। राम मंदिर बनने के बाद भी मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, लोगों ने बहुत प्यार दिया है। रामायण के किरदारों को इसी तरह का प्यार मिलता रहेगा'। बात करें 'हमारे राम आएंगे' की तो इसे सोनू निगम ने गाया है। एल्बम की शूटिंग गुप्तार घाट, हनुमानगढ़ी और लता चौक पर की गई। कहा जा रहा है कि इसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन जारी किया जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आंनद एल राय को याद आया फिल्म 'जीरो' के दौरान का किस्सा, शाहरुख को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed