Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival

10 गाने दिवाली वाले: 49 साल पुराने इस गीत से सुहानी करें दीपावली, 'राम सिया राम' से भक्तिमय बनाएं माहौल

Sat, 07 Nov 2026 03:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 07 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

  • दिवाली को खास बनाने में सिनेमा जगत ने अपना अहम योगदान दिया है।
  • कई फिल्मों में दिवाली के सीन दिखाए गए हैं।
  • फिल्मों के कई ऐसे गाने हैं जो दिवाली के अवसर पर खूब सुने जाते हैं।

विज्ञापन
ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
दिवाली के गाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। इस अवसर पर भगवान राम के अयोध्या की वापसी पर उनसे जुड़े भजन खूब सुने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने इस त्योहार को खास बनाने में अपना योगदान दिया है। कई फिल्मों में दिवाली के सीन दिखाए गए हैं। इसके अलावा दिवाली पर कई बेहतरीन गाने बने हैं। यहां पेश हैं कुछ गाने।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
दीपावली मनाई सुहानी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपावली मनाई सुहानी- शिर्डी के साईं बाबा (1977)
साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'शिर्डी के साईं बाबा' का यह गाना दिवाली की शान माना जाता है। गाने में दिवाली के उत्सव के साथ भक्ति की भी झलक मिलती है। इसे मशहूर गायिका आशा भोसले ने आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
बोले चूड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
बोले चूड़ियां- कभी खुशी कभी गम (2001)
करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया यह गाना आज भी हर तरह के उत्सव के माहौल को बेहतर बना देता है। दिवाली के मौके पर इस गाने को सुना जाता है। समीर अंजान की कलम से निकले इस गाने को अमित कुमार, सोनू निगम, अलका याग्निक, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी है।
विज्ञापन

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली - फोटो : सोशल मीडिया
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली- आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया (2001)
दिवाली के अवसर पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने आवाज दी है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक से सजाया है।

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
हैप्पी दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया
हैप्पी दिवाली- होम डिलीवरी (2005)
दिवाली पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में यह गाना शामिल है। यह गाना दिवाली के उत्सव को खास बना देता है। गाने के बोल विशाल ददलानी ने लिखे हैं। इसे सुनिधि चौहान के साथ कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। 

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
दीवानगी दीवानगी - फोटो : सोशल मीडिया
दीवानगी दीवानगी- ओम शांति ओम (2007)
इस गाने पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और कई कलाकारों ने डांस किया है। यह गाना दिवाली के उत्सव को उत्साह से भर देता है। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने में शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और राहुल सक्सेना ने आवाज दी है।

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
गल मिठ्ठी मिठ्ठी बोल - फोटो : सोशल मीडिया
गल मिठ्ठी मिठ्ठी बोल- आयशा (2010)
तोची रैना की आवाज में गाया गया गाना 'गल मिठ्ठी मिठ्ठी बोल' रिलीज के वक्त खूब मशहूर हुआ था। आज भी उत्सवों में इस गाने को सुना जाता है। इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
नगाड़ा संग ढोल - फोटो : सोशल मीडिया
नगाड़ा संग ढोल- गोलियों की रासलीला राम-लीला (2012)
दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना गरबा के लिए मशहूर है। हालांकि इस गाने को दिवाली के साथ कई दूसरे उत्सवों पर भी खूब सुना जाता है। गाने को उस्मान मीर और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। गाने के बोल सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे हैं। 

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
जलते दिए - फोटो : सोशल मीडिया
जलते दिए- प्रेम रतन धन पायो (2015)
यह दिवाली फेवरेट गाना है। सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को उत्सवों पर सुना जाता है। यह गाना फिल्म में एक अहम मोड़ पर आता है। गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसे हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है।

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
राम सिया राम सिया राम जय जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
राम सिया राम सिया राम जय जय राम- आदिपुरुष (2023)
रिलीज के समय से लेकर अब तक यह गाना काफी लोकप्रिय है। गाने को प्रभास और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इसे सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने आवाज दी है। इसके बोले मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

ram siya raam to Diwali mania Suhani 10 Bollywood songs on Diwali festival
राम आएंगे - फोटो : यूट्यूब
राम आएंगे- भजन (2024)
दिवाली के अवसर पर यह भजन खूब सुना जाता है। इस भजन को स्वस्ति मेहुल ने लिखा है और गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed